---विज्ञापन---
OTT Releases This Week: सोनाक्षी सिन्हा की ‘सिस्टम’ से लेकर ‘द बरो’ तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 5 शानदार फिल्में और सीरीज
OTT Releases This Week: मई का तीसरे बोर होने की जरूरत नहीं है. इस हफ्ते ओटीटी पर भरपूर मनोरंजन आ रहा है. यहां आपको घर बैठे ओटीटी पर शानदार फिल्में और सीरीज देखने को मिलने वाली हैं. लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा की कोर्टरूम थ्रिलर से लेकर रियलिटी शो 'देसी ब्लिंग', जैसी कई बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज शामिल हैं. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.
सिस्टम
लिस्ट में सबसे पहला नाम सोनाक्षी सिन्हा स्टारर कोर्टरूम ड्रामा सीरीज 'सिस्टम' है. अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी इस सीरीज में सोनाक्षी एक वकील के किरदार में नजर आएंगी. सीरीज में सोनाक्षी का नाम नेहा राजवंश हैं, जिनके सामने अपने पिता की लॉ फर्म में हिस्सेदारी पाने के लिए लगातार 10 केस जीतने होते हैं. ऐसे में इसकी कहानी और भी दिलचस्प हो जाती है. ये सीरीज 22 मई 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी
मधुविधु
ये एक मलयालम रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है. इसकी कहानी अमृतराज उर्फ अम्मू (शराफुद्दीन) के बारे में है, जो अदूर के एक ऐसे पारंपरिक परिवार से ताल्लुक रखता है जहां सिर्फ पुरुष ही रहते हैं. ऐसे में शादी के लिए वो लड़की की तलाश में है, लेकिन स्थानीय अंधविश्वासों और अजीबोगरीब मान्यताओं के कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही है. आगे की कहानी बड़ी मजेदार है. ये फिल्म सोनीलिव पर 22 मई 2026 को रिलीज होगी.
द बरो
वेब सीरीज द बरो की कहानी सैम (अल्फ्रेड मोलिना) नाम के एक विधुर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न्यू मैक्सिको में बुजुर्गों के रहने के लिए बनी एक शांत और खूबसूरत सोसायटी में रहने आता है. यहां सैम का सामना एक भयानक और रहस्यमई साए से होता है. इस अनजान खतरे और डरावनी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए सैम वहां रहने वाले कुछ अजीबोगरीब लोगों के साथ मिलकर एक टीम बनाता है. इसकी पूरी कहानी आप 21 मई 2026 से नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.
देसी ब्लिंग
नेटफ्लिक्स देसी ब्लिंग नाम का एक नया रियलिटी शो ला रहा है. ये शो दुबई में रहने वाले अमीर और हाई-सोसाइटी भारतीय प्रवासियों की ग्लैमरस और आलीशान जिंदगी को पर्दे पर दिखाएगा. इस शो में टेलीविजन के जाने-माने चेहरे जैसे करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश नजर आने वाले हैं. इसमें काफी कुछ खास होने वाला है. इसकी रिलीज डेट 20 मई 2026 रखी गई है.
सतरंगी: बदले का खेल
ये एक शानदार थ्रिलर-सीरीज है. इसकी कहानी बबलू महतो (अंशुमान पुष्कर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने पिता की अचानक मौत के बाद मजबूरी में उनकी जगह एक परफॉर्मर के रूप में मंच पर उतरना पड़ता है. इसके बाद बबलू की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. लेकिन बदला लेने के लिए वो एक साजिश रचता है. इसे आप 22 मई 2026 से जी5 पर देख सकते हैं.