Monday, 24 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘एनिमल’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहे बॉबी देओल, मिलने वाली है फैंस को बड़ी खुशखबरी

बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने को तैयार हैं. फिल्म 'एनिमल' में अपने दमदार और खौफनाक किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले बॉबी अब इस नई फिल्म से लोगों को हैरान करेंगे.

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. फिल्म ‘एनिमल’ में अपने दमदार और खौफनाक किरदार से दर्शकों का दिल जीतने वाले बॉबी अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप की फिल्म ‘बंदर’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर पिछले काफी समय से चर्चा बनी हुई है, और अब फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. आइए जानते हैं, वो क्या है?

बॉबी की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट हाई

फिल्म ‘बंदर‘ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह है, बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की पहली बार साथ में काम करने वाली जोड़ी. अनुराग कश्यप अपनी डार्क और अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जबकि बॉबी देओल इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर में नजर आ रहे हैं. ऐसे में दोनों का साथ आना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं माना जा रहा.

---विज्ञापन---

क्या है फैंस के लिए सरप्राइज?

बता दें, मेकर्स ने ऐलान किया है, कि फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर 21 मई को रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म का टीज़र पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर चुका है. टीज़र में बॉबी देओल का वाइल्ड और रेट्रो-रॉकस्टार अवतार देखने को मिला था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी. डार्क विजुअल्स, इमोशनल कैओस और अनप्रेडिक्टेबल कहानी ने लोगों को फिल्म के प्रति और ज्यादा उत्सुक बना दिया है. अब दर्शकों को उम्मीद है, कि ट्रेलर में फिल्म की इस रहस्यमयी और इंटेंस दुनिया की और बड़ी झलक देखने को मिलेगी.

फिल्म की कैसी है स्टारकास्ट?

फिल्म में बॉबी देओल के साथ सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सबा आजाद, ऋद्धि सेन और जितेंद्र जोशी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो इससे पहले ‘पाताल लोक’ , ‘कोहरा’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी चर्चित कहानियां लिख चुके हैं.

---विज्ञापन---

फिल्म कब होगी रिलीज?

‘बंदर’ को निखिल द्विवेदी की सैफ्रन मैजिकवर्क्स और जी स्टूडियोज़ ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा, कि बॉबी देओल इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा धमाका करते हैं.

First published on: May 19, 2026 07:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola