बांग्लादेश की मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस करीना कायसर के निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। सिर्फ 30 साल की उम्र में करीना ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि उनका इलाज भारत के चेन्नई स्थित वेल्लोर के CMC अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीना पिछले कुछ समय से लिवर की गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। शुरुआत में उन्हें बुखार हुआ था, लेकिन बाद में पता चला कि हेपेटाइटिस ‘A’ और ‘E’ संक्रमण के कारण उनका लिवर बुरी तरह डैमेज हो चुका था। हालत बिगड़ने पर उन्हें ढाका के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह लाइफ सपोर्ट पर थीं। बाद में बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से चेन्नई लाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 15 मई की रात उनका निधन हो गया। करीना के अचानक निधन से सोशल मीडिया पर शोक की लहर है।
---विज्ञापन---
30 साल की Kaarina Kaisar का निधन, टूट कर बिखर गए पिता, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
बांग्लादेश की मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस करीना कायसर के निधन की खबर ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया है। सिर्फ 30 साल की उम्र में करीना ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 02:27 PM