---विज्ञापन---

Amjad Khan की मौत के 34 साल बाद Shocking खुलासा,जान बचाने के लिये चाहिए था इंजेक्शन, देरी ने ली जान!

दिग्गज अभिनेता Amjad Khan को दुनिया से गए तीन दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन ‘गब्बर’ के रूप में उनकी पहचान आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। अब उनके निधन के करीब 34 साल बाद बेटे Shadab Khan ने उनके आखिरी पलों को लेकर भावुक खुलासा किया है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 16, 2026 17:16
Share :
Amjad Khan

दिग्गज अभिनेता Amjad Khan को दुनिया से गए तीन दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है, लेकिन ‘गब्बर’ के रूप में उनकी पहचान आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। अब उनके निधन के करीब 34 साल बाद बेटे Shadab Khan ने उनके आखिरी पलों को लेकर भावुक खुलासा किया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में शादाब खान ने बताया कि जिस रात अमजद खान की तबीयत बिगड़ी, उस रात एक इंजेक्शन की जरूरत थी, लेकिन उसे लाने में कुछ सेकंड की देरी हो गई। शादाब ने कहा कि जब वह घर पहुंचे तो उनकी मां ने बताया कि अमजद खान उठ नहीं रहे हैं। कमरे में जाकर देखा तो उनकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने तुरंत इंजेक्शन लाने को कहा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शादाब ने बताया कि इस घटना के बाद वह पूरी तरह टूट गए थे। गुस्से और दर्द में उन्होंने घर का सामान तक तोड़ दिया था। उन्होंने यह भी बताया कि एक सड़क हादसे ने अमजद खान की जिंदगी पूरी तरह बदल दी थी। उस एक्सीडेंट में उनकी कई हड्डियां टूट गई थीं और फेफड़ों में भी गंभीर चोट आई थी। शादाब के मुताबिक, उस मुश्किल दौर में Amitabh Bachchan ने उनके परिवार का पूरा साथ दिया था। फैंस अब शादाब के इन खुलासों को सुन भावुक हो रहे हैं और अमजद खान को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 16, 2026 05:16 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.