---विज्ञापन---

Mouni’s First Appearance after Divorce : मीडिया से नाराज़ एक्ट्रेस ! तलाक के बाद गुस्साईं Naagin !

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पति Suraj Nambiar से अलग होने की खबरों के बीच अब मौनी पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुईं, लेकिन इस दौरान उनका बदला हुआ अंदाज़ हर किसी का ध्यान खींच ले गया।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 18, 2026 15:26
Share :
Mouni Roy

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस Mouni Roy इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पति Suraj Nambiar से अलग होने की खबरों के बीच अब मौनी पहली बार पब्लिकली स्पॉट हुईं, लेकिन इस दौरान उनका बदला हुआ अंदाज़ हर किसी का ध्यान खींच ले गया। सोमवार सुबह मौनी को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। तलाक की खबरों के बाद यह उनका पहला पब्लिक अपीयरेंस था, इसलिए पैपराजी भी उनकी एक झलक कैमरे में कैद करने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आए। हालांकि, हमेशा मुस्कुराकर फोटो क्लिक करवाने वाली मौनी इस बार बिना रुके सीधे एयरपोर्ट के अंदर चली गईं। इस दौरान मौनी ऑल ब्लैक लुक में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक आउटफिट के साथ खुले बाल और ब्लैक सनग्लासेस कैरी किए हुए थे। हाथ में किताब, फोन और पासपोर्ट लिए एक्ट्रेस काफी जल्दबाजी में नजर आईं। वीडियो में यह भी देखा गया कि सिक्योरिटी चेक के दौरान वह जल्दी-जल्दी लाइन बदलती दिखाई दीं। मौनी के चेहरे पर हल्की थकान और चुप्पी साफ नजर आ रही थी, जिसे देखकर फैंस भी अलग-अलग अंदाज़ में रिएक्ट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर कोई उन्हें स्ट्रॉन्ग बता रहा है, तो किसी का ध्यान उनके हाथ में पकड़ी किताब पर जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 03:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.