---विज्ञापन---

तलाक के लिए तड़पते Ravi Mohan को नया झटका, बीवी ने बढ़ाई एक्टर की मुश्किलें, कोर्ट में मचा बवाल!

तलाक को लेकर ऑन कैमरा चीखते-चिल्लाते 45 साल के साउथ एक्टर Ravi Mohan की वीडियोज़ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कभी रोते-बिलखते तो कभी गुस्से में चिल्लाते नजर आए रवि मोहन ने अपनी पत्नी आरती के साथ-साथ ससुरालवालों पर भी कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। 45 साल के इस साउथ स्टार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया था कि आरती अपनी फैमिली के साथ मिलकर उन पर जादू-टोना करवा रही हैं। इतना ही नहीं, एक्टर ने यह भी कहा था कि इस सबके चलते उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें खून की उल्टियां तक होने लगी थीं।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 18, 2026 16:05
Share :
ravi mohan

तलाक को लेकर ऑन कैमरा चीखते-चिल्लाते 45 साल के साउथ एक्टर Ravi Mohan की वीडियोज़ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कभी रोते-बिलखते तो कभी गुस्से में चिल्लाते नजर आए रवि मोहन ने अपनी पत्नी आरती के साथ-साथ ससुरालवालों पर भी कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे। 45 साल के इस साउथ स्टार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दावा किया था कि आरती अपनी फैमिली के साथ मिलकर उन पर जादू-टोना करवा रही हैं। इतना ही नहीं, एक्टर ने यह भी कहा था कि इस सबके चलते उनकी तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उन्हें खून की उल्टियां तक होने लगी थीं।

वहीं अब वायरल हो रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Chennai फैमिली कोर्ट में आरती ने गुजारा भत्ते को लेकर अर्जी दाखिल की है। खबरों की मानें तो रवि मोहन की पत्नी ने कोर्ट से हर महीने 40 लाख रुपये की एलिमनी की मांग की है। आरती की इस बड़ी डिमांड के सामने आने के बाद दोनों के बीच चल रही कानूनी लड़ाई और भी ज्यादा गरमा गई है। सोशल मीडिया पर भी 40 लाख रुपये की भारी-भरकम मांग को लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 04:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.