फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर Atlee और उनकी पत्नी Priya Atlee इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में दूसरी बार पैरेंट्स बने इस कपल ने अब अपनी न्यूबॉर्न बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है। एटली और प्रिया ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारा पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम “MIYOU” रखा है। पोस्ट में नन्हे हाथ की झलक दिखाई गई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ कपल ने लिखा कि अब उनके प्यार को एक खूबसूरत नाम मिल गया है। उन्होंने यह भी बताया कि “MIYOU” नाम खूबसूरती, मासूमियत और प्यार को दर्शाता है। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने इस यूनिक नाम की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने इसे बेहद प्यारा और खास बताया, जबकि इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने भी कपल को शुभकामनाएं दीं। बता दें कि एटली और प्रिया ने जनवरी 2026 में दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। इससे पहले दोनों जनवरी 2023 में बेटे मीर के पैरेंट्स बने थे। एटली और प्रिया की शादी साल 2014 में हुई थी और दोनों अक्सर अपनी फैमिली मोमेंट्स फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
---विज्ञापन---
Jawan Director reveals Baby Girl’s Name : स्टार कपल ने रखा बेटी का Unique नाम, जानिए क्या है मतलब ?
फिल्म ‘जवान’ के डायरेक्टर Atlee और उनकी पत्नी Priya Atlee इन दिनों अपनी जिंदगी के बेहद खास दौर को एन्जॉय कर रहे हैं। हाल ही में दूसरी बार पैरेंट्स बने इस कपल ने अब अपनी न्यूबॉर्न बेटी का नाम फैंस के साथ शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है।
---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 04:40 PM