Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

सपना चौधरी की लाइफ में आया तूफान, खत्म हुआ पति वीर साहू के लिए प्यार? बोलीं- मेरे पास समय ही नहीं है

Sapna Chaudhary: हरियाणवी डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी अपने पति वीर साहू संग रिश्ते पर बड़ा बयान दिया है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं

Sapna Chaudhary husband

Sapna Chaudhary: पॉपुलर डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में सपना चौधरी ने अपने शादीशुदा जीवन को लेकर कुछ ऐसा बयान दिया कि हर कोई हैरान रह गया है. उनके बयान के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है. आइए जानते हैं कि सपना ने अपनी शादी और पति को लेकर क्या कुछ कहा.

मुश्किल में सपना चौधरी की शादी?

बता दें पति वीर साहू संग शादी की जानकारी सपना ने सिर्फ फोटोज शेयर कर दी थी. इतना ही नहीं, सपना दो बेटों की मां भी हैं, लेकिन उन्होंने अपने बच्चों को मीडिया लाइमलाइट से पूरी तरह दूर कर रखा है. सपना ने अब तक अपने बच्चों का चेहरा नहीं दिखाया है. हाल ही में सपना ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लगता है कि सपना चौधरी की शादी मुश्किल में है. उनके और वीर साहू के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

---विज्ञापन---
Sapna choudhary

कभी प्यार महसूस नहीं हुआ

हाल ही में कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू में सपना चौधरी ने शादी पर अपनी राय रखी और बताया कि वो पति के लिए कभी उस तरह का प्यार फील नहीं करतीं, जिस तरह का वो अपनी मां के लिए करती हैं. यहां बात करते हुए सपना चौधरी ने कहा, ‘वो पति हैं और मैं पत्नी हूं. मैं भी बहुत अच्छी तरह रिश्ता निभा रही हूं और वो भी बहुत ही अच्छी तरह रिश्ता निभा रहे हैं. हमारे दो बच्चे हैं, लेकिन अगर आप पूछेंगे कि कभी प्यार महसूस हुआ, तो मैं कहूंगी कभी नहीं. प्यार आत्मा छेड़ देने वाला होता है, जो मुझे सिर्फ अपनी मां से मिला है.’

सपना चौधरी के पास पति के लिए समय नहीं

इसी इंटरव्यू दौरान सपना चौधरी से पूछा गया कि पति से लड़ाई होने पर पहले कौन मनाता है? इस पर उन्होंने कहा कि, ‘मेरे इतना फालतू टाइमपास क्यों करूंगी. मेरे पास समय ही नहीं है. हम दोनों की हमेशा अलग अलग राय होती है. मैं अपना ओपिनियन बताकर चला जाती हूं. मुझे सुनना ही नहीं है उसका कुछ भी. मैं क्यों सुनूंगी. अगर ये संभव है तो होता है वरना मैं चली जाती हूं. मैं अक्सर अपनी राय बताकर वहां से चली जाती हूं. मुझे उसका कुछ सुनना नहीं है.

---विज्ञापन---
Sapna choudhary veer Sahu

सपना चौधरी ने गुपचुप की थी शादी

बता दें मशहूर डांसर सपना चौधरी अपने हरयाणवी डांस से घर-घर फेमस हुई थीं. वहीं आज वो अलग अलग राज्यों में जाकर परफॉर्म करती हैं और अब वह एक्ट्रेस भी हैं. सपना टीवी शोज का भी हिस्सा बन चुकी हैं. उन्होंने अपने पति वीर साहू से गुपचुप शादी की थी. वीर साहू भी हरियाणवी गायक, संगीतकार, गीतकार और अभिनेता हैं.

First published on: May 19, 2026 10:12 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola