टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस Surbhi Jyoti इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खास फेज को एन्जॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी और अब वह अपनी इस खूबसूरत जर्नी की झलकियां सोशल मीडिया पर भी दिखा रही हैं। सुरभि और उनके पति Sumit Suri जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में हैं और जून में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। हाल ही में सुरभि ने इंस्टाग्राम पर कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। तस्वीरों में एक्ट्रेस का प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया। एक फोटो में सुमीत, सुरभि के सिर पर प्यार से किस करते दिखाई दिए, जबकि दूसरी तस्वीर में सुरभि अपने बेबी बंप पर क्रीम लगाती नजर आईं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी फूड क्रेविंग की झलक भी दिखाई। खाने के साथ क्यूट एक्सप्रेशन देती सुरभि की तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है। वहीं मिरर सेल्फी में सुरभि व्हाइट आउटफिट में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं और सुरभि के चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ नजर आ रही है।
---विज्ञापन---
Surbhi Jyoti’s Baby Countdown Starts : पति Sumit Suri संग रोमांटिक हुईं मॉम-टू-बी ! Photos Viral
टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस Surbhi Jyoti इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खास फेज को एन्जॉय कर रही हैं। कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी और अब वह अपनी इस खूबसूरत जर्नी की झलकियां सोशल मीडिया पर भी दिखा रही हैं।
---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 01:26 PM