---विज्ञापन---

धक्का-मुक्की में फंसे Govinda, देर रात इवेंट में हुई जमकर तू-तू मैं-मैं, हंगामे की तस्वीरें वायरल !

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ Govinda अपनी पर्सनल लाइफ, रिश्तों और विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी Sunita Ahuja गोविंदा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करती नजर आती हैं, तो कभी खुद एक्टर अपनी पत्नी पर पलटवार कर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक गोविंदा से जुड़ी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: May 18, 2026 18:59
Share :
govinda

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ Govinda अपनी पर्सनल लाइफ, रिश्तों और विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी Sunita Ahuja गोविंदा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे करती नजर आती हैं, तो कभी खुद एक्टर अपनी पत्नी पर पलटवार कर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। इसी बीच अब बॉलीवुड के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक गोविंदा से जुड़ी कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

दरअसल, हीरो नंबर वन गोविंदा हाल ही में मायानगरी मुंबई में आयोजित एक इवेंट में पहुंचे थे। ब्लैक सूट-बूट में पूरे स्वैग के साथ एंट्री करते ही 60 साल के गोविंदा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अब भला ऐसा कैसे हो सकता है कि गोविंदा किसी इवेंट में शामिल हों और अपने आइकॉनिक डांस स्टेप्स से महफिल न लूटें। एक्टर ने हमेशा की तरह अपने अंदाज से फैंस को एंटरटेन भी किया।

---विज्ञापन---

लेकिन माहौल उस वक्त अचानक बदल गया, जब इवेंट खत्म होने के बाद वेन्यू पर हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते वहां धक्का-मुक्की का माहौल बन गया और इसी दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। वायरल तस्वीरों में गोविंदा के चेहरे पर तनाव और गंभीरता साफ नजर आ रही है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 06:59 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.