Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic New Release Date: आखिर कब रिलीज होगी यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’, क्या सनी देओल से होगा क्लैश?

Toxic New Release Date: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म बार-बार टाली जा रही है. पहले ये फिल्म धुरंधर 2 के साथ 19 मार्च को रिलीज होनी थी. फिर इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 4 जून कर दी गई. वहीं अब फिर इसकी रिलीज डेट टाल दी गई.

Toxic Movie Release Date
Toxic Movie Release Date

Toxic New Release Date: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की रिलीज का इंतजार हर कोई कर रहा है. हालांकि मेकर्स इसकी रिलीज डेट टालते ही जा रहे हैं. वैसे तो फिल्म पूरी तरह से तैयार है, लेकिन इसे सिनेमाघरों में आने के लिए सही डेट नहीं मिल पा रही है. पहले ये फिल्म 19 मार्च को धुरंधर 2 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी. लेकिन बाद में इसे आगे बढ़ा दिया गया. फिर मेकर्स ने जानकरी दी कि इसे 4 जून को रिलीज किया जाएगा, लेकिन ये डेट भी पोस्टपोन कर दी गई. वहीं अब रिपोर्ट्स में सामने आया है कि मेकर्स को फिल्म की नई रिलीज डेट मिल गई है और हो सकता है कि जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाए.

क्या इस दिन रिलीज होगी यश की ‘टॉक्सिक’?

रिपोर्ट्स की मानें तो यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक की रिलीज को लेकर सबसे बड़ी अपडेट सामने आई हैं. फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट की मानें तो यश की टॉक्सिक इसी साल 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है. मेकर्स काफी समय से इसे ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने के बारे में सोच रहे थे. ऐसे में अगर ये फिल्म 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिलीज होती है तो बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा सामना इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 और सनी देओल की फिल्म बटवारा 1947 (जिसे पहले ‘लाहौर 1947’ के नाम से जाना जाता था) से होगी.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘टॉक्सिक’ एक बहुत बड़ी और शानदार फिल्म होने की उम्मीद है. इस फिल्म में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के शानदार कलाकार शामिल हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे. ये यश की डबल रोल वाली पहली फिल्म भी होगी. उनके अलावा इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी लीड रोल में हैं. टॉक्सिक का बजट 700-800 करोड़ बताया जा रहा है और ये अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्मों में से एक मानी जा रही है.

‘राया’ के किरदार में नजर आएंगे यश

जनवरी 2026 को इस फिल्म का छोटा सा टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें यश के किरदार के नाम से पर्दा उठा था. फिल्म ने यश का नाम ‘राया’ होगा. इसमें यश एक खतरनाक गैंगस्टर के रूप में नजर आने आएंगे. ऐसे में फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है, लेकिन बार-बार इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ने से फैंस थोड़ा हैरान हैं. हालांकि दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मेकर्स इसकी नई रिलीज डेट का खुलासा कर सकते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2026 08:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola