Friday, 14 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या से सहमा परिवार, किडनैपिंग के 6 दिन बाद नहर में मिला शव

Punjabi Singer Inder Kaur Death: पंजाबी सिंगर इंदर कौर की मौत की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है. 6 दिन पहले अगवा हुई 29 वर्षीय सिंगर का शव नहर से बरामद हुआ है. शादी से इनकार करने पर कनाडा से आए एक सिरफिरे आशिक ने इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया और विदेश फरार हो गया.

Punjabi Singer Inder Kaur Murder: 29 साल की पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या के मामले ने पूरे पंजाब को हिलाकर रख दिया है. सोमवार सुबह पुलिस ने उनका शव नीलो नहर से बाहर निकाला. परिवार का आरोप है कि मोगा के रहने वाले एक शादीशुदा युवक ने इंदर पर जबरदस्ती शादी का दबाव बनाया था. इनकार करने पर आरोपी ने बकायदा प्लानिंग के तहत कनाडा से नेपाल के रास्ते पंजाब आकर इंदर का अपहरण किया और उनकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर आरोपी दोबारा नेपाल के रास्ते कनाडा भाग निकला. फिलहाल पुलिस समराला के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर आरोपी की तलाश में जुट गई है.

इंस्टाग्राम दोस्ती और धोखे की कहानी

परिवार के मुताबिक, करीब तीन साल पहले इंदर कौर की आरोपी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बाद में इंदर को पता चला कि आरोपी न सिर्फ पहले से शादीशुदा है, बल्कि उसके बच्चे भी हैं. धोखा मिलने के बाद इंदर ने उससे दूरी बना ली और शादी से साफ मना कर दिया.

---विज्ञापन---

कनाडा से आकर रची हत्या की साजिश

शादी से इनकार करने पर आरोपी इंदर से रंजिश रखने लगा था. उसने सिंगर को जान से मारने की पूरी प्लानिंग पहले से कर रखी थी. वह पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की नजरों से बचने के लिए सीधे भारत नहीं आया, बल्कि कनाडा से पहले नेपाल पहुंचा और वहां से छिपते-छिपाते पंजाब में दाखिल हुआ.

गन प्वाइंट पर किया था किडनैप

आरोपी ने करीब 6 दिन पहले इंदर कौर को बंदूक की नोक पर अगवा कर लिया था. परिवार लगातार इंदर की तलाश में भटक रहा था और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई थी, लेकिन सोमवार सुबह नीलो नहर में उनकी लाश मिलने से परिवार की सारी उम्मीदें टूट गईं.

---विज्ञापन---

वारदात के बाद फिर हुआ फरार

आरोपी कितना शातिर है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंदर की हत्या करने के तुरंत बाद वह उसी रास्ते (नेपाल के जरिए) से वापस कनाडा फरार हो गया, ताकि भारतीय पुलिस उस तक आसानी से न पहुंच सके.

विदेश में रहता है परिवार

इंदर कौर का परिवार मूल रूप से बाहर रहता है. उनके माता-पिता और दो भाई साउथ कोरिया में रहते हैं, जबकि उनका एक भाई लुधियाना के जमालपुर इलाके में रहता है, जो इस मुश्किल घड़ी में न्याय के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है. इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

---विज्ञापन---

First published on: May 19, 2026 03:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola