Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

कभी कॉफी बेचकर 30 रुपये कमाती थीं ये एक्ट्रेस, 72 की उम्र में धर्मेंद्र संग किसिंग सीन से मचाया तहलका

Who is this Actress: तस्वीर में नजर आ रही इस छोटी सी क्यूट बच्ची ने 70 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं. राजेश खन्ना संग एक्ट्रेस ने 7 सुपरहिट फिल्में दी थीं. वहीं कभी कॉफी बेचकर एक्ट्रेस को गुजारा करना पड़ता था.

shabana Azmi

Who is this Actress: ऊपर तस्वीर में दिख रही ये छोटी बच्ची आज बहुत बड़ी हो गई है. ये बच्ची हिंदी सिनेमा की एक सीनियर एक्ट्रेस हैं और आज 75 साल की उम्र में भी फिल्मों में काम कर रही हैं. 70 के दशक में इंडस्ट्री पर राज करने वाली ये अदाकारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिंदगी के कुछ यादगार पलों को शेयर करती रहती है.

कौन है ये छोटी सी बच्ची?

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. शेयर की गई इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में एक्ट्रेस बच्चों के एक ग्रुप के साथ बैठी नजर आ रही हैं. वहीं सभी बच्चे कैमरे की तरफ देखते हुए मुस्करा रहे हैं. एक्ट्रेस ने तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “ये तस्वीर मुझे कल सज्जाद जहीर की पोती ने भेजी. ये 1955 की तस्वीर है जो रेड फ्लैग हॉल में हमारे साथ बिताए गए दिनों की याद दिलाती है.” क्या अपने इन्हें पहचाना? जी ये हैं बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा शबाना आजमी.

---विज्ञापन---

धर्मेंद्र संग किसिंग सीन से मचाया तहलका

70 के दशक से फिल्मी दुनिया में छाई शबाना आजमी आज भी शानदार काम कर रही हैं. वो जल्द ही राजकुमार संतोषी की आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगी. आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित इस फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अली फजल और करण देओल लीड रोल में दिखाई देंगे. वहीं साल 2023 में आई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक्ट्रेस ने धर्मेंद्र के साथ काम किया था. इस फिल्म में दोनों के किसिंग सीन ने काफी पर्दे पर तहलका मचा दिया था.

कॉफी बेचकर कमाती थीं 30 रुपये

शुरुआती दिनों में शबाना आजमी ने खूब संघर्ष किया. उनके लिए यहां तक पहुंचना काफी कठिन था. एक्ट्रेस के जीवन में दिन ऐसे भी आए जब उन्हें तीन महीने ब्रू कॉफी बेची. इसके लिए उन्हें 30 रुपये प्रतिदिन मिला करता था. बाती करें पर्सनल लाइफ की तो शबाना आजमी आज जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी हैं. जावेद अख्तर की पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी. दोनों के दो बच्चे हैं. मार्च 1972 को जावेद और हनी की शादी हुई थी और इसके 7 महीने बाद अक्टूबर 1972 में वे बेटी जोया के पेरेंट्स बने. उनके बेटे फरहान अख्तर का जन्म 1974 में हुआ. शबाना और जावेद की कोई संतान नहीं है.

First published on: May 19, 2026 06:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola