Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अमिताभ बच्चन की हीरोइन, 1 फिल्म से बन गई थी सबकी फेवरेट, 7 महीने की प्रेग्नेंसी में हुई दर्दनाक मौत

Actress: साउथ इंडस्ट्री की इस जानी मानी एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत ने हर किसी को चौंका दिया था. इतना ही नहीं जब उनकी डेथ हुई थी तब वो 7 महीने प्रेग्नेंट थीं. बॉलीवुड में एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन संग शानदार किरदार निभाया था.

Amitabh bachchan sooryavansham actress soundarya

Actress: बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन संग एक से बढ़कर एक अदाकारा काम कर चुकी हैं. वहीं मात्र एक फिल्म में बी बी संग नजर आई इस हसीना की प्लेन क्रैश में मौत हो गई थीं. एक्ट्रेस की अचानक मौत से पूरा देश सहम उठा था. साउथ की इस मशहूर अदाकारा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया ही था कि उनके साथ दर्दनाक हादसा हुआ और उनकी जान चली गई. दुख की बात ये थी कि वह एक्ट्रेस 7 महीने प्रेग्नेंट थीं. महज 31 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया.

अमिताभ बच्चन की हीरोइन

हम बात करे रहे हैं अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘सूर्यवंशम’ की लीड हीरोइन सौंदर्या की, जिन्होंने महज 31 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. साल 1999 में आई फिल्म सूर्यवंशम से सौंदर्या ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. आज भी जब टीवी पर अमिताभ बच्चन की ये फिल्म लगती है, तो दर्शकों को सौंदर्या की याद आ ही जाती है. इस फिल्म से सौंदर्या ने जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की.

---विज्ञापन---

प्लेन क्रैश में गई जान

अपने फिल्मी करियर में सौंदर्या मात्र एक बॉलीवुड फिल्म में दिखीं. हालांकि साउथ इंडस्ट्री में वो पहले से ही काफी पॉपुलर थीं. उन्होंने कन्नड़, तमिल, और मलयालम फिल्मों में काम किया था. एक्ट्रेस हमेशा अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चे में रहीं. बड़े पर्दे पर उनकी अदाकारी बेहद पसंद की जाती थी, लेकिन उनके चाहने वालों ने सोचा नहीं था कि एक भयानक हादसे में उनकी मौत हो जाएगी. 17 अप्रैल 2004 को हुए एक खौफनाक हादसे में सौंदर्या की जान चली गई.

हादसे के दौरान सात महीने की प्रेग्नेंट थीं सौंदर्या

ये हादसा इतना खतरनाक था कि घरवालों को एक्ट्रेस का शव भी देखना नसीब नहीं हुआ. दरअसल उसी साल सौंदर्या ने राजनीती में कदम रखा था. उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की थी और एक पार्टी रैली के लिए प्राइवेट प्लेन से करीमनगर (तेलंगाना) जा रही थीं. इसी दौरान बदकिस्मती से एक्ट्रेस का प्लेन क्रैश हो गया और सौंदर्या की इस हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी. इस हादसे में उनके भाई और दो लोगों की भी जान गई थी. बताया जाता है इस दौरान सौंदर्या सात महीने की प्रेग्नेंट भी थी. सौंदर्या ने 2003 में अपने बचपन के दोस्त से शादी रचाई थी.

---विज्ञापन---

First published on: May 19, 2026 07:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola