---विज्ञापन---
Friday OTT releases (September 18, 2026): इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज हो रहीं ये 7 नई फिल्में और सीरीज, नेटफ्लिक्स-सोनी लिव पर होगा धमाल
Friday OTT releases (September 18, 2026): शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है. सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी तक इस दिन शानदार फिल्में और सीरीज दस्तक देती हैं. आइए इस हफ्ते की ओटीटी रिलीज के बारे में जानते हैं.
Friday OTT releases (September 18, 2026): हर हफ्ते की इस हफ्ते शुक्रवार, 18 सितंबर, 2026 को JioHotstar, SonyLIV, Netflix जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं. Netflix की 'Lust Stories 3', मलयालम एक्शन थ्रिलर 'Thudakkam' से लेकर पीरियड रोमांस K-ड्रामा 'The Scandal' तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं फिल्में-सीरीज की कहानी आपको बेहद पसंद आने वाली हैं.
Best of the Best - Netflix
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही इस कॉमेडी फिल्म की कहानी माया (मैत्रेयी रामकृष्णन) और अंजलि (प्रियंका केडिया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन की पक्की दोस्त हैं और UCLA की कॉम्पिटिटिव बॉलीवुड-फ्यूजन डांस टीम में शामिल होती हैं. इसी दौरान दोनों की दोस्ती में कई तरह के उतार-चढ़ाव आते हैं.
Thudakkam - JioHotstar
इस फिल्म की कहानी मीनू (विस्मया मोहनलाल) नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मार्शल आर्ट्स करती है और अपने पिता (साई कुमार) के साथ शांत जिंदगी जी रही है. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उसका सामना एक कॉन्ट्रैक्ट किलर (आशीष जो एंटनी) से होता है और वो अचानक गायब हो जाती है. ऐसे में आगे ये देखना बहुत ही दिलचस्प होता है कि कैसे मीनू अपनी जान बचाती है.
Lust Stories 3 - Netflix
विक्रमादित्य मोटवाने, शकुन बत्रा, विशाल भारद्वाज और किरण राव निर्देशित सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ का तीसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आ गया है. इसमें चार अलग-अलग कहानियां हैं जो प्यार, नजदीकी और आधुनिक रिश्तों की पेचीदगियों को दिखाती हैं. सीरीज के नए सीजन में कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, राधिका मदान, अली फजल, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, गुरफतेह पीरजादा और सना थम्पी लीड रोल में हैं.
You+Me - Against the World - Amazon Prime Video
एम्मा ग्रीन की बेस्ट-सेलिंग ट्रायोलॉजी पर आधारित, 'यू+मी - अगेंस्ट द वर्ल्ड' कहानी अल्मा (विटोरिया डि सवोइया) और वादिम (लुकास बार्सकी) के इर्द-गिर्द घूमती है. अल्मा एक उभरती हुई फिल्ममेकर है लेकिन वो अपने परिवार से अपने सपने छिपाकर रखती है. वहीं वादिम एक बागी किस्म का इंसान है जिसका अतीत काफी मुश्किलों भरा रहा है. एक फिल्म प्रोजेक्ट पर काम करते हुए दोनों की मुलाकात होती है और धीरे-धीरे उनके बीच एक अनोखा रोमांस पनपने लगता है. आगे एक अनजान व्यक्ति दोनों को खतरनाक मैसेज भेजने लगता है.
The Scandal - Netflix
'द स्कैंडल' (The Scandal) एक पीरियड रोमांस K-ड्रामा है. ये सीरीज जोसियन राजवंश के समय पर आधारित है. इसकी कहानी प्यार, चाहत और साजिशों के एक खतरनाक खेल के इर्द-गिर्द घूमती है.
Kattalan - SonyLIV
केरल और तमिलनाडु की सीमा पर सेट फिल्म 'कट्टलन' की कहानी मारी (सुनील) और एडी (कबीर दुहान सिंह) के नेतृत्व वाले हाथीदांत का अवैध शिकार करने वाले दो विरोधी गिरोहों के बीच हिंसक सत्ता संघर्ष पर आधारित है. जब मारी, एडी के नेटवर्क को खत्म करने का फैसला करता है, तो वो एंटनी (एंटनी वर्गीस) को अपनी टीम में शामिल करता है.
Minerva Academy - Netflix
ये एक मिलिट्री अकेडमी पर आधारित ड्रामा सीरीज है. इसमें तीन कैडेट्स—साल्वो, विन्सेन्जो और कैमिला है. तीनों अपनी जिंदगी कड़े अनुशासन और नियमों के बीच गुजरते हैं. रोमांस और मोबाइल फोन पर पाबंदी के बीच, उनकी जिंदगी तब और उलझ जाती है जब उन्हें अकेडमी का बहुत ही भयनक राज पता चलता है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.