Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Hansika Motwani Photos: हंसिका मोटवानी का दिखा रॉयल लुक, पति सोहेल कथूरिया संग दिए पोज

Hansika Motwani Photos: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने हाल ही में बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) संग शादी रचाई। हंसिका और सोहेल कथूरिया की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई थी और अब दोनों का एक बार फिर रॉयल लुक देखने को मिल रहा है और इन फोटोज में हंसिका मोटवानी पति सोहेल […]

Hansika Motwani Photos
Hansika Motwani Photos

Hansika Motwani Photos: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने हाल ही में बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) संग शादी रचाई। हंसिका और सोहेल कथूरिया की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर छा गई थी और अब दोनों का एक बार फिर रॉयल लुक देखने को मिल रहा है और इन फोटोज में हंसिका मोटवानी पति सोहेल कथूरिया संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं। आप भी देखिए एक्ट्रेस के रॉयल लुक की तस्वीरें।

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन फोटोज में आप देख सकते हैं कि एक्ट्रेस पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं, जिसमें वो कहर बरपा रही है। इस लुक में वो बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा है और पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) ने पिंक लहंगे के साथ हैवी जूलरी पहनी हैं और उनका मेकअप कमाल का लग रहा है। हाथों में मेहंदी लगी हुई है और उनके इस रॉयल लुक के फैंस दीवाने हो रहे हैं। एक्ट्रेस पर ये रंग खिलकर आ रहा है जिसे देखकर फैंस उनके हुस्न की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

और पढ़िए –Jacqueline Fernandez Look: जैकलीन फर्नांडिस लहंगे में लगी खूबसूरत, अदाओं पर हार बैठेंगे दिल

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इस फोटो में पति सोहेल कथूरिया (Sohail Kathuria) संग चलते हुए फोटो क्लिक करवा रही हैं। सोहेल कथूरिया ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया है और दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं। एक्ट्रेस ने फोटोज को शेयर करते हुए सिर्फ इमोजी बनाए।

और पढ़िए –Janhvi Kapoor Photos: जान्हवी कपूर का ब्लैक ड्रेस में दिखा किलर लुक, देखें तस्वीरें

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इस फोटो में अपने परिवार संग नजर आ रही हैं और फोटो क्लिक करवा रही हैं। इतना ही नहीं इन फोटोज को देखकर फैंस उनपर प्यार लुटा रहे हैं। इस फोटो में सभी कैमरे की तरफ देखकर फोटो क्लिक करवा रहे हैं।

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) इस फोटो में थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही हैं जिसे देखकर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। आपको बता दें, एक्ट्रेस की फोटोज को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।

और पढ़िए  फोटो गैलरी से जुड़ी ख़बरें

First published on: Dec 17, 2022 10:39 AM