---विज्ञापन---

अपनी कातिल अदाओं से Saumya Tandon ने फैंस को किया घायल, देखें तस्वीरें

Saumya Tandon Latest Photos: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन अपनी शानदार लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, सौम्या ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सौम्या के लुक पर फैंस […]

Saumya Tandon
Saumya Tandon

Saumya Tandon Latest Photos: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन अपनी शानदार लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब एक बार फिर अपनी तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, सौम्या ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सौम्या के लुक पर फैंस फिदा हो रहे हैं।

और पढ़िएMadhuri Dixit Look: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने इंडियन लुक में धड़काया फैंस का दिल, देखें खूबसूरत तस्वीरें

 

‘भाभी जी घर पर है’ से मिली थी पॉपुलैरिटी

सौम्या टंडन को भाभी जी घर पर है (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) टीवी शो से पॉपुलैरिटी मिली है। इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनकी तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती है। इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें लोगों के बीच छाई हुई है। तस्वीरों में सौम्या ग्रीन कलर की स्किन टाइट स्लीवलैस टॉप पहनी दिखाई दे रही हैं। वहीं उन्होंने ब्लैक कलर की पैंट भी पहन रखी है। फोटो में उनके बाल खुले हुए हैं और वह कातिलाना अंदाज में कैमरे की ओर देख रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस ने अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सौम्या ने कैप्शन में लिखा- ‘मूड।’ सौम्या टंडन द्वारा इन तस्वीरों को शेयर करने के कुछ देर बाद ही लाइक और कमेंट के बाढ़ आ गए। फैंस उनके लुक देख घायल हो रहे हैं। सौम्या कातिलाना अंदाज में कहर ढा रही हैं।

फैंस को पसंद आया सौम्या का अंदाज

सौम्या टंडन (Saumya Tandon) की तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। महज चार घंटे में उनकी तस्वीरों पर 10 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर 170 से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। कई यूजर्स ने कमेंट में दिल और आग की इमोजी शेयर किया है। वहीं कई लोगों ने ब्यूटीफुल, वेरी नाइस, अमेजिंग, सिंपली ब्यूटी, गोरी मैम जैसे कमेंट किए हैं। सौम्या टंडन ने इसके पहले भी इसी ड्रेस में अपनी दो और तस्वीरें शेयर की थी। इसमें उन्हें अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

और पढ़िए ‘Monika O My Darling’ के रिलीज से पहले Huma Qureshi ने फैंस को दिया तोहफा, शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें

हाल ही में सेलिब्रेट किया था बर्थडे

सौम्या टंडन ने हाल ही अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उन्होंने इस मौके पर जमकर पार्टी की थी। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। तस्वीरों में सौम्या को कई दोस्तों के साथ पार्टी को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। वो जमकर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। सौम्या की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है।

और पढ़िए  फोटो गैलरी से जुड़ी ख़बरें

First published on: Nov 10, 2022 08:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.