Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Traitors X Review: ‘बिग बॉस से बेहतर नहीं…’ करण जौहर के शो को लेकर क्या बोले यूजर्स?

The Traitors X Review: अमेजन प्राइम वीडियो पर करण जौहर अपना नया शो 'द ट्रेटर्स' स्ट्रीम हो गया है और उसके तीन एपिसोड आए हैं। इस रियलिटी शो को देखने के बाद अब लोग सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

THE TRAITORS
'द ट्रेटर्स' (Image Credit: Instagram)

The Traitors X Review: फिल्म मेकर करण जौहर अपना नया शो ‘द ट्रेटर्स’ लेकर आ गए हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून को स्ट्रीम हुआ है। रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ के 3 एपिसोड आए हैं, जिसमें खूब सारा मसाला दर्शकों को देखने को मिला है। रियलिटी शो में भरोसे और धोखे का असली टेस्ट होने वाला है और आखिर में जो इस टेस्ट में पास होगा, वो ये शो जीत जाएगा। पहले ही तीन एपिसोड में 4 लोगों को करण जौहर शो से एलिमिनेट कर चुके हैं। चलिए देखते ही हैं कि करण जौहर का शो के पहले तीन एपिसोड लोगों को कैसे लगे हैं और शो को लेकर उनका क्या कहना है।

यह भी पढ़ें: Aneri Vajani के करीबी का निधन, एक्ट्रेस के घर में पसरा मातम

---विज्ञापन---

कैसा है करण का शो ‘द ट्रेटर्स’?

करण जौहर के शो में ग्लैमरस सेलिब्रिटीज को बुलाया गया है, जिसमें उर्फी जावेद, करण कुंद्रा, सूफी मोतीवाला, निकिता लूथर, मुकेश छाबड़ा, राज कुंद्रा, हर्ष गुजराल, अंशुला कपूर, लक्ष्मी मांचू, एलनाज नोरौजी, जानवी गौर, महीप कपूर, पूरव झा, जैस्मीन भसीन, सुधांशु पांडे, आशीष विद्यार्थी, जन्नत जुबैर रहमानी, साहिल सलाथिया और अपूर्वा मखीजा शामिल है। इन सभी को अब दो भागों में बांट दिया गया है, एक इनोसेंट और दूसरा द ट्रेटर ग्रुप है। शो में हर एपिसोड में एक कंटेस्टेंट का मर्डर यानी एलिमिनेशन होता है।

---विज्ञापन---

पब्लिक का शो को लेकर क्या है कहना?

अमेजन प्राइम वीडियो के लेटेस्ट रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ स्ट्रीम हो चुका है और इसके पहले तीन एपिसोड देखने के बाद लोगों ने अपने रिएक्शन देने भी शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, ‘जो कोई भी इस बकवास को देखेगा, वो बस अपना समय बर्बाद करेगा। मैं बराबरी नहीं करना चाहता, दोस्तों, लेकिन ये बिग बॉस से बेहतर नहीं है। अब तक मैंने जो भी टीजर देखे हैं, उसके आधार पर मैं कहूंगा कि यह और भी बुरा है। मैं ईमानदारी से हैरान हूं कि इन शो को किसने हरी झंडी दी।’

एक दूसरे यूजर ने बोला, ‘द ट्रेटर्स (2025) एक ग्रुप एक महल में रहता है जिसमें कुछ छुपे हुए धोखेबाज हैं, और बाकी वफादार हैं। वफादार गद्दारों को खोजने की कोशिश करते हैं, जबकि गद्दार उन्हें ही खत्म कर देते हैं। यह बिग बॉस शो और अमंग अस गेम का मिक्चर लगता है।’

---विज्ञापन---

एक और अन्य यूजर ने बोला, ‘द ट्रेटर्स सीजन 1 एपिसोड1 फर्स्ट रिएक्शन: एक अच्छी शुरुआत। मैं ड्रामा का बहुत शौकीन हूं (इसे बिग बॉस हैंगओवर कहें) इसलिए मैं इस शो का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा था। केजेओ प्रोफेशनल बने रहने और विवादों से दूर रहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं (अभी तक)। शो की शुरुआत अच्छी रही है इसलिए मुझे उम्मीद है कि यह आगे भी अच्छा प्रदर्शन करेगा। मुझे लगता है कि सूफी मोतीवाला को सबसे ज़्यादा नापसंद किया जाएगा (पता नहीं मैं ऐसा क्यों सोचता हूं)। आपके क्या विचार हैं?’

---विज्ञापन---

करण कुंद्रा के फैंस हुए निराश

टेलीविजन एक्टर करण कुंद्रा के फैंस ‘द ट्रेटर्स’ को देखकर निराश हो गए हैं, क्योंकि तीसरे एपिसोड ‘शक ऑफ सर्कल’ में इनोसेंट खिलाड़ी करण कुंद्रा को बाकी कंटेस्टेंट ने ट्रेटर होने के शक में एलिमिनेट कर दिया। इतनी जल्दी करण कुंद्रा के शो से बाहर होने की वजह से एक्टर के फैंस काफी निराश हो गए हैं, क्योंकि करण टीवी के पॉपुलर एक्टर में से हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: The Traitors के 3 एपिसोड में 5 कंटेस्टेंट एलिमिनेट, इन दोनों में एक और का पत्ता कटना तय

First published on: Jun 13, 2025 01:36 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola