Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aneri Vajani के करीबी का निधन, एक्ट्रेस के घर में पसरा मातम

Aneri Vajani Grandmother Passed Away: टीवी एक्ट्रेस अनेरी वजानी के घर से बुरी खबर सामने आई है, एक्ट्रेस की दादी निर्मला वजानी का निधन हो गया है। एक्ट्रेस ने ये दुखद खबर खुद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है।

---विज्ञापन---

Aneri Vajani
अनेरी विजान के करीबी का निधन (Image Credit: Instagram)

Aneri Vajani Grandmother Passed Away: टेलीविजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। स्टारप्लस के सीरियल ‘निशा और उसके कजन्स’ फेम एक्ट्रेस अनेरी वजानी ने कुछ दिनों पहले ही अपने दोस्त विभु राघव को खोया है और अब उनके एक और करीबी का निधन हो गया है। अनेरी वजानी के घर पर मातम पसर गया है, एक्ट्रेस की दादी हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए अपनी दादी के निधन की जानकारी साझा की है।

यह भी पढ़ें: संजय कपूर-करिश्मा कपूर की शादी और तलाक की कहानी, जानें कौन थे एक्ट्रेस के एक्स हस्बैंड

---विज्ञापन---

अनेरी वजानी की दादी का निधन

अनेरी वजानी की दादी निर्मला विजान ने 12 जून को हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनेरी वजानी ने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दादी को श्रद्धांजलि देते हुए फोटो शेयर की है। अनेरी ने पोस्ट में बताया है कि आज 13 जून की सुबह 8:30 बजे उनकी दादी निर्मला वजानी का अंतिम संस्कार हुआ है।

---विज्ञापन---

दोस्त के खोने से उभर नहीं पाईं अनेरी 

बता दें कि इसी महीने ही अनेरी वजानी ने अपने दोस्त विभु राघव को खोया है, जो 3 जून को कैंसर से जंग हार गए। अनेरी ने विभु के साथ सीरियल ‘निशा और उसके कजन्स’ में काम किया था और दोनों बहुत करीबी दोस्त थे। विभु के जाने की खबर से अनेरी टूट गई थीं और अंतिम संस्कार से उनके रोते हुए वीडियो भी सामने आए थे।

---विज्ञापन---

कौन हैं अनेरी वजानी?

अनेरी वजानी एक टीवी एक्ट्रेस हैं और आखिरी बार वो सीरियल अनुपमा में नजर आई थीं। अनेरी ने सीरियल निशा और उनके कजिन्स से खूब लाइमलाइट बटोरी थी। हालांकि उसके अलावा अनेरी को आप लाल इश्क  क्रेजी स्टूपिड इश्क, प्यार तूने क्या किया, ये है आशिकी, काली: एक पुनर्वतार, पवित्र भाग्य और बेहद जैसे सीरियल में अहम रोल में देख चुके हैं। अनेरी एक गुजराती परिवार से हैं और उनकी बहन प्रिया भी सेलेब्रिटीज स्टाइलिस्ट हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस बनने से पहले सना मकबूल ने क्यों बदला नाम, जानिए कैसी है उनकी लाइफस्टोरी?

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2025 12:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola