Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Traitors के 3 एपिसोड में 5 कंटेस्टेंट एलिमिनेट, इन दोनों में एक और का पत्ता कटना तय

करण जौहर का शो द ट्रेटर्स के पहले तीन एपिसोड रिलीज हो गए हैं। इनमें से पांच कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो गए हैं। लेकिन करण एक को वापिस भी लेकर आ गए हैं। वहीं दो लोगों में से एक का पत्ता भी कट होना तय हो गया है।

---विज्ञापन---

karan johar the traitors
karan johar-instagram

करण जौहर के शो द ट्रेटर्स के पहले तीन एपिसोड्स 12 जून को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो गए हैं। पहले ही तीन एपिसोड्स में शो से कई चेहरे एलिमिनेट हो गए हैं। पहले तीन एपिसोड में ही दर्शकों को रोमांच और ट्विस्ट से भरपूर तोहफा दे दिया है। इस सोशल गेम शो में जहां वफादार और धोखेबाज कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को पहचानने की जंग लड़ रहे हैं, वहीं एलिमिनेशन का दौर भी तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन हुआ एलिमिनेट और किन दो लोगों में से कटेगा एक का पत्ता।

पहले तीन एपिसोड में 5 कंटेस्टेंट हुए बाहर

द ट्रेटर्स OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच वायरल हो गया रहा है। सिर्फ तीन एपिसोड में ही एलिमिनेशन, धोखा, और स्ट्रैटेजी का जबरदस्त खेल देखने को मिला है। शो के शुरुआती तीन एपिसोड में ही पांच कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हो चुके हैं। इनमें से एक ट्रेटर को खुद कंटेस्टेंट्स ने बाहर का रास्ता दिखाया, जबकि बाकी को ट्रेटर्स ने मर्डर कर गेम से बाहर किया। इन एपिसोड में ही करण जौहर ने तीन ट्रेटर्स राज कुंद्रा, एलनाज नोरौजी और पूरव झा का चुनाव किया था। इनका काम था बाकी कंटेस्टेंट्स के बीच छुपे रहकर उन्हें गेम से बाहर करना।

---विज्ञापन---

ऐसे हुए एलिमिनेशन

शो के होस्ट करण जौहर ने सभी कंटेस्टेंट से पूछा कि वो सबसे ज्यादा भरोसा किस पर करते हैं तो सभी दूसरे का नाम लेते चले गए। आखिरी में बचीं एलनाज नोरौजी, जिसका नाम किसी ने नहीं लिया। इसपर करण जौहर ने बड़ा ट्विस्ट करते हुए एलनाज नोरौजी को एलिमिनेट करने की घोषणा की, सभी कंटेस्टेंट चौंक गए, अचानक करण जौहर ने एलनाज नोरौजी को किसी एक कंटेस्टेंट का नाम चुनने की बात कही तो एलनाज ने पॉकर प्लेयर निकिता को चुना। इस तरह निकिता एलिमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनीं, हालांकि करण उसे बाद में शो में वापस ले आए। उसके बाद करण की ओर से चुने तीन ट्रेटर्स ने पहली रात में कंटेस्टेंट साहिल का मर्डर(एलिमिनेट) किया। अगले दिन शक ऑफ सर्कल में राज कुंद्रा बतौर ट्रेटर बेपर्दा हो गए और एलिमिनेट हो गए। उसके बाद बाकी बचे दो ट्रेटर ने लक्ष्मी का मर्डर(एलिमिनेट) किया। अगले दिन शक ऑफ सर्कल में इनोसेंट खिलाड़ी करण कुंद्रा को बाकी कंटेस्टेंट ने ट्रेटर होने के शक में एलिमिनेट कर दिया।
अब ट्रेटर ने मिलकर एक और मर्डर (एलिमिनेशन) का प्लान बना लिया है। अगले एपिसोड में वो खिलाड़ी भी एलिमिनेट हो जाएगा।

राज कुंद्रा की ट्रेटर आइडेंटिटी हुई बेनकाब

राज कुंद्रा की ट्रेटर वाला अंदाज जल्दी ही सबके सामने रिवील हो गया। अपूर्वा मखीजा ने ‘सर्कल ऑफ शक’ में राज कुंद्रा पर शक जताया और ऐसे लॉजिक दिए कि बाकी सभी कंटेस्टेंट्स ने उनके फेवर में वोट कर दिया। इसके बाद राज कुंद्रा को भारी वोटिंग से बाहर कर दिया गया। यह शो का पहला बड़ा ट्विस्ट था जब एक ट्रेटर को खुद वफादारों ने पकड़ लिया। ट्रेटर्स की पहली मीटिंग में उन्होंने साहिल सलाथिया को अपना पहला टारगेट बनाया। साहिल का मर्डर ट्रेटर्स द्वारा किया गया, जिससे उन्हें बिना शक के गेम से बाहर कर दिया गया।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें:  एक्ट्रेस बनने से पहले सना मकबूल ने क्यों बदला नाम, जानिए कैसी है उनकी लाइफस्टोरी?

---विज्ञापन---

अब इन दोनों में से एक और जाएगा बाहर

राज कुंद्रा को ट्रेटर के रूप में पहचानने और बाहर करने में अपूर्वा मखीजा के मास्टर माइंड ने सभी कंटेस्टेंट्सक और दर्शकों को प्रभावित किया। शो में बाकी कंटेस्टेंट्स ने तालियों के साथ उनको प्रेज किया। खुद अपूर्वा ने कहा कि उन्हें पहली बार इतनी तारीफ मिली है। तीन एपिसोड के बाद भी खेल में कई टेंशन भरे मोड़ बाकी हैं। अब दो कंटेस्टेंट्स शक के घेरे में हैं और शो के फॉर्मेट के अनुसार इन दोनों में से एक और का एलिमिनेशन लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि अभी इस कंटेस्टेंट के नामों का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया पर अटकलें जारी हैं।

यह भी पढ़ें: दिशा पाटनी के बर्थडे पर मौनी रॉय ने किया इमोशनल पोस्ट, अनदेखी तस्वीरों के साथ लिखी सीक्रेट बातें

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2025 12:49 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola