The Great Indian Kapil Show 3: नेटफ्लिक्स पर एक बार फिर हिट कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का नया सीजन लौटने वाला है। कपिल शर्मा एक बार फिर अपनी कॉमेडियन की टोली लेकर ओटीटी पर दर्शकों हंसाने लौट रहे हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। नेटफ्लिक्स ने इस बार दर्शकों को बड़ा सरप्राइज देने का प्लान कर लिया है और उसकी पहली झलक भी ले
लेटेस्ट प्रोमो क्लिप में दिखा दी है।
यह भी पढ़ें: हार्ट अटैक से मशहूर फिल्ममेकर का निधन, श्रीदेवी-जैकी श्रॉफ संग Partho G
6 साल बाद शो में लौटे सिद्धू पाजी
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के तीसरे सीजन में कपिल शर्मा के सबसे पुराने जोड़ीदार यानी नवजोत सिंह सिद्धू वापसी करने जा रहे हैं। पूरे 6 साल के बाद सिद्धू कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में नजर आएंगे, जिन्हें फैंस बहुत याद कर रहे थे। हर सीजन ऐसी खबर आती थी कि सिद्धू कमबैक करेंगे, मगर अब वो सच कॉमेडी शो में वापसी करने जा रहे हैं।
नेटफ्लिक्स ने जारी नया प्रोमो वीडियो
नेटफ्लिक्स ने नया प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा कहते हैं कि अब उनका परिवार बढ़ गया है। प्रोमो में दिखाया जाता है कि कपिल ब्लाइंड फोल्ड करके अर्चना को लेकर आते हैं और जैसे ही वो उनकी आंखों से पट्टी हटाते हैं, अर्चना के चेहरे का रंग ही उड़ जाता है। दूसरी तरफ सिद्धू पाजी बड़े स्टाइल के साथ एंट्री मारते हैं और शायरी करते हैं। वो कहते हैं- ‘जिस तरह से आग के गोलों को कोई खा नहीं सकता, पर्वत हिमालय कोई हिला नहीं सकता, उसी तरह सिद्धू की आवाज को कायनात तक कोई दबा नहीं सकता।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा शो?
गौरतलब है कि कपिल शर्मा में अर्चना पूरन सिंह की जगह नवजोत सिंह सिद्धू पहले शो में जज हुआ करते थे। साल 2019 में नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने राजनीतिक कारणों की वजह शो को अलविदा कहा था। उस समय फैंस बहुत उदास भी हुए थे, मगर अब फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। अगर आप सोच रहे हैं कि अर्चना को रिप्लेस किया जा रहा है, तो ऐसा नहीं होने वाला है। दरअसल, कपिल शर्मा ने बताया कि इस बार उनके शो में एक नहीं बल्कि दो जज होने वाले हैं। इसका मतलब साफ है कि अर्चना की हंसी और सिद्धू पाजी की शायरी लोगों को एक साथ देखने को मिलेगी।
इस दिन होगा शो का प्रीमियर
कपिल शर्मा के शो में इस बार दर्शकों को खूब मजा आने वाला है और लोग इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि शो कब से स्ट्रीम होगा। तो सिद्धू की अनाउंसमेट के साथ ही नेटफ्लिक्स ने शो के प्रीमियर की डेट का भी ऐलान कर दिया है। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ का सीजन 3 इसी महीने 21 तारीख से शुरू होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं तुम्हारे लिए कुछ भी नहीं…’ सुसाइड से पहले मॉडल Anjali Varmora की पोस्ट में छलका दर्द