Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Panchayat 5 पर बड़ा अपडेट, मेकर्स ने पांचवें सीजन का किया ऐलान; जानें कब होगा रिलीज?

Panchayat 5 Latest Update: नीना गुप्ता और जितेंद्र कुमार की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' का पांचवां सीजन भी रिलीज होने की कगार पर है। मेकर्स ने हाल ही में इसके पांचवें सीजन पर अपडेट शेयर की है। आइए आपको भी बताते हैं सीरीज कब रिलीज होगी?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Panchayat 5 Latest Update: प्राइम वीडियो की सबसे चर्चित वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन पर इस वक्त फैंस की नजर टीकी हुई है। चौथा सीजन रिलीज के बाद फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब मेकर्स ने पंचायत के फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। प्राइम वीडियो ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में पांचवें सीजन की घोषणा कर दी है। साथ ही सीरीज की रिलीज पर भी बड़ा अपडेट शेयर किया है। आइए आपको भी बताते हैं इसका पांचवां सीजन कब रिलीज किया जाएगा?

यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 का पोस्टर रिलीज, Rishab Shetty की मूवी सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक?

---विज्ञापन---

कब होगी रिलीज?

प्राइम वीडियो ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पंचायत 5 का नया पोस्टर जारी किया है। इसके कैप्शन में लिखा, ‘हैलो 5 फुलेरा आने की तैयारी कर लीजिए।’ इसके साथ ही रिवील किया कि ये सीरीज साल 2026 में प्राइम वीडियो पर ही रिलीज की जाएगी। हालांकि अभी तक इसकी सटीक डेट जारी नहीं की गई है। लेकिन ये साफ है कि ये अगले साल तक ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है।

---विज्ञापन---

लेटेस्ट सीजन हुआ हिट

प्राइम वीडियो की इस सीरीज का चौथा सीजन हाल ही में रिलीज किया गया। जो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही है। इसमें इस बार इलेक्शन का दौर दिखाया गया। इसमें क्रांति देवी और बनराकस की पार्टी मंजू देवी के पार्टी को हराकर जीत जाती हैं। वहीं इस सीजन में इस बार एक कैरेक्टर विनोद को हीरो बनाया गया।

हर सीजन पर फैंस ने लुटाया प्यार

बता दें इस सीरीज के हर सीजन को फैंस का खूब प्यार मिला है। शो के किरदार सचिव जी, विकास, प्रहलाद चा, प्रधान जी, मंजू देवी, बनराकस, विनोद और रिंकी को खूब पसंद किया गया है। वहीं सचिव जी और रिंकी की जोड़ी पर भी फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर इनकी रील्स काफी वायरल हो रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 का नया गाना रिलीज, Ajay Devgan-Mrunal Thakur की केमिस्ट्री देख क्या बोले यूजर्स?

First published on: Jul 07, 2025 02:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola