Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Kantara Chapter 1 का पोस्टर रिलीज, Rishab Shetty की मूवी सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक?

Kantara Chapter 1 Poster Release: ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' का पोस्टर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने इस पोस्टर को ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर ही आउट किया है। वहीं मूवी की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Kantara Chapter 1 Poster Release: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की मूवी ‘कांतारा’ ने साल 2022 में खूब सुर्खियां बटोरी थी। वहीं ये मूवी उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं आज यानी 7 जुलाई को इसके प्रीक्वल का पोस्टर जारी किया गया है। जिसका नाम ‘कांतारा चैप्टर 1’ रखा गया है। मेकर्स ने इस मूवी के पोस्टर को ऋषभ शेट्टी के बर्थडे पर ही रिलीज किया है। आज एक्टर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी खास मौके पर उन्होंने फैंस को भी सरप्राइज गिफ्ट दे दिया है। आइए आपको भी बताते हैं ये मूवी कब रिलीज होने जा रही है?

यह भी पढ़ें: Kapil Sharma के दूसरे एपिसोड से नवजोत सिद्धू क्यों रहे गायब? Neflix पर 4 क्रिकेटर के सामने बताई वजह

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल पोस्टर किया जारी

ऋषभ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पोस्टर को रिलीज किया है। वहीं होम्बलेफिल्म्स ने भी इसे अपने अकाउंट पर शेयर किया है। इस मूवी का नाम कांतारा चैप्टर 1 रखा गया है। वहीं पोस्टर में ऋषभ शेट्टी धांसू अंदाज में एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले पोस्टर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी मूवी?

वहीं मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट भी रिवील कर दी है। ये मूवी इसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने पोस्टर के साथ-साथ एक मजेदार कैप्शन भी शेयर किया है। कैप्शन में मेकर्स ने लिखा, ‘जहां लीजेंड जन्म लेते हैं और जंगली जानवर दहाड़ते हैं। कांतारा चैप्टर 1 उस मूवी का प्रीक्वल है जिसने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। ऋषभ शेट्टी के बर्थडे पर इसका पोस्टर रिलीज किया जा रहा है। इसे आप दुनिया भर में 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में देख सकते हैं।’

फैंस को था लंबे समय से इंतजार

पोस्टर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं फैंस को इसका काफी लंबे समय से इंतजार था। अब उनका इंतजार फाइनली खत्म हो गया है और ये मूवी जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें कांतारा जो साल 2022 में रिलीज हुई थी इसमें ऋषभ शेट्टी के साथ-साथ सप्तमी गौड़ा, किशोर और मानसी सुधीर मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dilip Kumar की याद में धर्मेंद्र का छलका दर्द, Death Anniversary में शेयर क्या इमोशनल पोस्ट

First published on: Jul 07, 2025 01:04 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola