Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT Releases: ‘राणा नायडू 2’ से लेकर ‘द ट्रेटर्स’तक, जानें इस हफ्ते क्या-क्या होगा रिलीज

इस हफ्ते ओटीटी पर कई नई फिल्मों और सीरीज रिलीज हो रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते आपको क्या-क्या नया कंटेंट मिलने वाला है।

---विज्ञापन---

ott releases
ott releases

इस हफ्ते ओटीटी दर्शकों के लिए खास तोहफा तैयार है। 9 जून से 15 जून के बीच नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, सोनी लिव और जियो सिनेमा जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। रोमांस से लेकर थ्रिलर और हॉरर तक, हर जॉनर की स्टोरी से बनी हुई फिल्में और सिरीज दर्शकों के लिए रिलीज होने जा रही हैं। आइए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या देखने को मिलेगा।

‘उफ्फ-ये लव है मुश्किल’

अगर आपको हल्की-फुल्की रोमांटिक कहानियां पसंद हैं तो आपके लिए ये सीरीज एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। ये Sony Liv पर 9 जून से स्ट्रीम हो रही है।  इसमें शब्बीर अहलूवालिया और आशी सिंह लव ट्रायंगल की उलझनों और मजेदार हालातों के बीच नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

‘अलप्पुझा जिमखाना’

‘अलप्पुझा जिमखाना’, 13 जून को Sony Liv पर रिलीज हो रही है। यह एक स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है। यह एक स्टू़डेंट की कहान है जिसकी लाइफ बॉक्सिंग टूर्नामेंट के बाद पूरी तरह बदल जाती है। दोस्ती, मेहनत और खुद पर विश्वास की ये कहानी मोटिवेशन से भरपूर है।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

---विज्ञापन---

 

‘इन ट्रांजिट’

डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘इन ट्रांजिट’ Prime Video पर 13 जून को रिलीज हो रही है। इसमें ट्रांसजेंडर ग्रुप की सच्ची कहानियों को दिखाया जाएगा। यह सीरीज भारत के नौ लोगों की जिंदगी और स्पट्रगल पर आधारित है, जो अपनी पहचान के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।

---विज्ञापन---

‘राणा नायडू सीजन 2’

Netflix की चर्चित सीरीज ‘राणा नायडू’ का दूसरा सीजन 13 जून को रिलीज हो रहा है। इस बार राणा अपने सबसे खतरनाक दुश्मन रऊफ से भिड़ेगा, जो उसकी फैमिली को खत्म करना चाहता है। सीरीज में सस्पेंस, धोखा और फैमिली ड्रामा भरपूर मिलेगा।

यह भी पढ़ें: BTS की वापसी का हुआ ऐलान? RM के इंस्टाग्राम बायो अपडेट से फैंस को मिला बड़ा हिंट

---विज्ञापन---

‘शुभम’

14 जून को JioCinema पर फिल्म ‘शुभम’ रिलीज हो रही है। यह एक सस्पेंस स्टोरी होने वाली है जिसमें हर रात 9 बजे कुछ डरावना होता है। एक केबल टीवी ऑपरेटर की पत्नी के अजीब बर्ताव के पीछे गांव की एक भयानक सच्चाई छिपी है।

‘द ट्रेटर्स’

रियलिटी सीरीज ‘द ट्रेटर्स’ Prime Video पर 12 जून से शुरू हो रहा है। इसमें 20 कंटेस्टेंट्स आपस में चालें चलकर एक-दूसरे को बाहर करेंगे। करण जौहर इस शो को होस्ट कर रहे हैं और हर एपिसोड में रहस्य और साजिश का नया रंग देखने को मिलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Akhil Akkineni-Zainab Reception में पहुंचे साउथ सुपरस्टार्स, हैदराबाद में सजी सेलिब्रिटीज की महफिल

First published on: Jun 09, 2025 01:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola