---विज्ञापन---

सोहेल खान की एक्स वाइफ को है लड़कियों में दिलचस्पी? बयान सुन फैंस दंग

Fabulous Lives of Bollywood Wives: सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) और सीमा सजदेह (Seema Sachdev) ने शादी के 22 साल बाद अलग होने का फैसला किया। इन दोनों के अलगाव से फैंस काफी दुखी हुए थे। हालांकि, इस मामले में सीमा सजदेह अपनी बात रखती नजर आ चुकी हैं। वहीं, अब […]

Fabulous Lives of Bollywood Wives: सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान (Sohail Khan) और सीमा सजदेह (Seema Sachdev) ने शादी के 22 साल बाद अलग होने का फैसला किया। इन दोनों के अलगाव से फैंस काफी दुखी हुए थे। हालांकि, इस मामले में सीमा सजदेह अपनी बात रखती नजर आ चुकी हैं। वहीं, अब उन्होंने दूसरी बार ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ (Fabulous Lives of Bollywood Wives) के दूसरे सीजन में सोहेल संग अलगाव के मुद्दे पर बात छेड़ी है, साथ ही अपने बयान से सबको दंग करती नजर आई हैं।

यहाँ पढ़िए – करण के शो में कटरीना की एंट्री! ईशान-सिद्धांत ने जमकर की मस्ती

सीमा सजदेह ने सोहेल से अलगाव पर कही ये बात

‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ में ‘इंडियन मैचमेकिंग’ शो की सीमा तपारिया से महीप कपूर कहती हैं कि वो सीमा सजदेह के लिए रिश्ता ढूंढ दें। इसपर तपारिया, सीमा सजदेह से अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बताने को कहती हैं। ये सुनकर सीमा कहती हैं कि वो सोहेल से पांच साल पहले ही अलग हो गई थीं, क्योंकि दोनों की सोच बिल्कुल मेल नहीं खाती थी।

 

‘मुझे शायद महिलाओं में दिलचस्पी’

इसके बाद सीमा तपारिया ने सीमा सजदेह से पूछा, ‘लेकिन 22 साल बाद आपको समझ आया कि आपकी सोच नहीं मिलती है?’ ये सुन सजदेह ने कहा कि इन बातों को समझने में समय लगता है। सीमा तपारिया यहीं नहीं रुकीं और उन्होंने आगे कहा,’आप लोगों ने 22 साल साथ में बिताए हैं।’ ये सुनते ही सजदेह कुछ ऐसा कह देती हैं, जिसे सुन फैंस चौंक उठे हैं। सीमा सजदेह कहती हैं,’शायद मुझे महिलाएं पसंद हैं।’

यहाँ पढ़िए – गुड्डू भैया ने भरी हुंकार, इन जगहों पर शुरू हुई शूटिंग

बयान सुन फैंस दंग

सीमा सजदेह का ये बयान सुनकर महीप कपूर और सीमा तपारिया दंग रह जाती हैं। वहीं, सिचुएशन को देखते हुए सीमा सजदेह कहती हैं कि वो मजाक कर रही हैं। ये सुनते ही महीप कपूर, सीमा तपारिया से कहती हैं कि वो सजदेह के लिए ‘दुल्हन’ ढूंढ सकती हैं? इसपर सीमा तपारिया कहती हैं,’वह ये सब नहीं करती हैं, भारत में अभी लोग इसे स्वीकार नहीं कर रह हैं। शायद भविष्य में ये संभव हो पाए लेकिन अभी ऐसा नहीं हो सकता है।’

यहाँ पढ़िए – OTT से  जुड़ी ख़बरें

 Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Sep 03, 2022 05:43 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.