---विज्ञापन---

स्नैक बाइट रेव पार्टी… करोड़ की रंगदारी, आर्यन खान ड्रग केस से भी जुड़े Elvish Yadav के तार

Elvish Yadav Controversy: बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एल्विश पर सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़ने का आरोप लगे हैं। साथ ही बिग बॉस विनर पर रेव पार्टी करने का आरोप भी लगा है। फेमस यूट्यूबर इससे पहले भी कई मामलों में फंस […]

Elvish Yadav Controversy

Elvish Yadav Controversy: बिग बॉस ओटीटी-2 विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एल्विश पर सांपों के जहर की सप्लाई करने वाले गिरोह से जुड़ने का आरोप लगे हैं। साथ ही बिग बॉस विनर पर रेव पार्टी करने का आरोप भी लगा है। फेमस यूट्यूबर इससे पहले भी कई मामलों में फंस चुके हैं, साथ ही उनका नाम कानूनी पचड़ों में फंस चुके हैं। आइए जानते हैं कि इससे पहले वो कौन से मामले थे जिनमें एल्विश का नाम उछल चुका है।

स्वरा भास्कर ने एल्विश के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR

आज एल्विश यादव स्नैक बाइट और रेव पार्टी के आरोप में बुरी तरह फंस गए हैं। लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब वो विवादों में फंसे हों। इससे पहले भी साल 2021 में बिग बॉस विनर के ऊपर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

दर्ज शिकायत में स्वरा ने यूट्यूब पर अपनी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का गंभीर आरोप लगाया था। एक्ट्रेस इस बात की शिकायत दर्ज कराने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट भी पहुंचीं थीं। स्वरा का आरोप था कि, ‘वीरे दी वेडिंग’ के सीन को लेकर उनकी इमेज खराब करने की कोशिश की। वहीं सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ आपत्तिजनक हैशटैग भी ट्रेंड कराए।

सलमान के लिए ये कहना एल्विश के लिए बना मुसीबत  (Elvish Yadav Controversy)

एल्विश यादव अक्सर किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में रहते हैं। यूट्यूबर एक बार सलमान खान पर रोस्ट वीडियो बनाने पर भी सुर्खियों में छा गए थे।

वीडियो में एल्विश ने कहा था कि, ‘पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सलमान खान से डरती है, जब उन्होंने विवेक ओबेरॉय का करियर खा लिया तो कोई सपोर्ट में नहीं आया।’ हालांकि इसके बाद वो ट्रोल भी हुए।

‘आदाब’ शब्द से मच गया था बवाल

यही नहीं एल्विश अपने गाने ‘हम तो दीवाने’ को लेकर भी चर्चा में रहे। दरअसल गाने में एक जगह एल्विश ‘आदाब’ करते नजर आए थे।

ये शब्द यूजर्स को भाया नहीं और उन्होंने एल्विश की क्लास लगा दी। तब गाने में से ‘आदाब’ वाला सीन हटाना पड़ा।

आर्यन खान के लिए कही थी ये बात  (Elvish Yadav Controversy)

आज खुद रेव पार्टी की वजह से कानूनी पचड़े में फंस चुके एल्विश यादव ने 2 साल पहले ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के लाडले आर्यन खान को रोस्ट करते नजर आए थे। इसका वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो ये कहते नजर आ रहे हैं कि, अगर आपके पास नेम है पैसा है, तो उनके लिए कोई काम गलत काम करने से  डिफेंड नहीं कर सकता है।

लेकिन आप कितने ही गलत हों बॉलीवुड आपको डिफेंड कर देगा। सभी ये कहते नजर आ रहे हैं कि वो 23 साल का बच्चा ही तो है, जो लोग आर्यन को सपोर्ट कर रहे हैं वो ड्रग्स को नॉर्मलाइज करना चाह रहे हैं। साथ ही एल्विश ने रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में और संजय दत्त टाडा केस में सपोर्ट करने पर कहा कि बॉलीवुड उन्हें भी डिफेंड कर रहे थे।

First published on: Nov 03, 2023 03:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.