---विज्ञापन---

VIDEO- केटी पैरी का एयरपोर्ट पर अजीब बर्ताव, सिक्योरिटी को नहीं दिखाया पासपोर्ट

हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर कैटी पेरी हाल ही में इंडिया आई थीं। दरअसल कैटी मुंबई में हुए म्यूजिक फेस्टिवल में शिरकत करने आईं थीं। इस कॉन्सर्ट में कल ही कैटी ने धमाल मचाया है। सोशल मीडिया पर इस वक्त कैटी के कई विडियोज छाए हुए हैं। इन सभी में कैटी का जलवा देखने को […]

Edited By : | Updated: Nov 17, 2019 10:12
Share :



हॉलीवुड की जानी मानी सिंगर कैटी पेरी हाल ही में इंडिया आई थीं। दरअसल कैटी मुंबई में हुए म्यूजिक फेस्टिवल में शिरकत करने आईं थीं। इस कॉन्सर्ट में कल ही कैटी ने धमाल मचाया है। सोशल मीडिया पर इस वक्त कैटी के कई विडियोज छाए हुए हैं। इन सभी में कैटी का जलवा देखने को मिल रहा है। दरअसल कल ही कैटी ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट में शानदार परफॉर्मेंस दी है। उन्होंने अपने सुपरहिट गाने गाकर समां बांध दिया।

 कैटी स्टेज पर गाना गा रही थीं तो लगभग पूरा मुंबई उनके गानों की धुन पर झूम रहा था। वहीं कैटी रात को परफोर्म करने के बाद तुरंत ही अपने देश के लिए रवाना हो गईं। कैटी को देर रात एय़रपोर्ट पर स्पॉट किया गया। लेकिन एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा देखने को मिला है, उसे देखने के बाद हर कोई चौंक रहा है। 

दरअसल एयरपोर्ट पर कैटी से जब उनका पासपोर्ट मांगा गया तो वो उन्होंने दिखाया ही नहीं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि केटी एयरपोर्ट पर खड़ी हैं और अपने फैन्स को ऑटोग्राफ दे रही हैं। इसके बाद एयरपोर्ट पर एंट्री लेते वक्त सिक्योरिटी उनसे उनका पासपोर्ट मांगता है तो केटी एक सेकंड के लिए अजीब सा व्यवहार करती हैं लेकिन फिर अपने असिस्टेंट के साथ आगे बढ़ जाती हैं। 

सिक्योरिटी बार बार उन्हें रोकने की कोशिश करता है लेकिन नो नहीं रुकती हैं। केटी सिक्योरिटी का बिना जवाब दिए आगे बढ जाती हैं। सोशल मीडिया पर केटी के इस बर्ताव की लोग काफी निंदा कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि क्या वो अपने देश में भी कुछ ऐसा ही करतीं। फिलहाल तो सोशल मीडिया पर वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। 

First published on: Nov 17, 2019 10:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.