Stuffed Lauki Recipe: गर्मियों का मौसम है और इन दिनों लौकी की खूब भरमार है। गर्मी में लौकी खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है और शरीर को कई तरह की बीमारियों से भी बचाती है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि बहुत सारे लोग लौकी खाने में आनाकानी करते हैं और इसका नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं।
इसलिए आज हम आपको लौकी की एक नई रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो स्वाद में बहुत लजीज होती है। साथ ही इसके बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है। चलिए जान लेते है भरवां लौकी बनाने की विधि…
यह भी पढ़ें- Dal Recipe: इस तरह बनाएं अरहर-मसूर की दाल, खाने वाले चाट जाएंगे उंगलियां
Stuffed Lauki बनाने के लिए जरुरी सामग्री
- लौकी- एक
- टमाटर- 1
- प्याज- 1
- लहसुन अदरक का पेस्ट- 1चम्मच
- चना दाल -जरूरत के हिसाब से
- धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- हाफ टेबलस्पून
- आमचूर पाउडर- 1 चम्मच
- सौंफ- आधा चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- तेल स्वाद अनुसार
यह भी पढ़ें- Paneer Paratha Recipe: नाश्ते में बनाएं पनीर पराठा, स्वाद भी मिलेगा सेहत भी बनेगी
Stuffed Lauki बनाने की विधि
- भरवां लौकी बनाने के लिए आपको सबसे पहले लौकी लेना है।
- इसके बाद इसे साफ पानी से अच्छे से धो लें।
- फिर लौकी को छील लें और इसकी लंबाई के हिसाब से इसे बराबर टुकड़ों में काट लेंं।
- इसके बाद टमाटर और प्याज को काटकर दोनों का अलग-अलग पेस्ट तैयार कर लें।
- अब भीगी हुई चने की दाल लें और इसे दरदरा पीस लें और इसका पेस्ट बनाएं।
- इसके बाद एक कड़ाही लें और इसमें तेल डाल लें और गरम होने दें।
- अब गरम तेल में दाल के पेस्ट को अच्छे से भुने और इसे एक बर्तन में निकाल लें।
- इसके बाद फिर से कड़ाही में तेल डालें और अब इसमें राई डाल दें।
- इसके बाद इसमें प्याज का पेस्ट, टमाटर का पेस्ट, अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर दें।
- अब लगभग 5 मिनट तक चलाते हुए इसे अच्छे से भून लें।
- इसके बाद इसमें चना दाल का पेस्ट डाल लें।
- फिर इसमें हल्दी और नमक डालकर सभी को अच्छे से पकाने दें।
- इसके बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च, सौंफ पाउडर, डालकर मिक्स करें।
- फिर इसमें अमचूर पाउडर डालें और इसे अच्छे से मिला दें।
- इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब लौकी के दोनों टुकड़ों के बीच से कटकर इसमें पेस्ट को भरें।
- इसके बाद कड़ाही में तेल डालें और जब ये गरम हो जाएं, तो इसमें भरवां लौकी डालकर इसे पकाएं।
- अब आंच को धीमा कर दें और इसे 10 मिनट तक पकने दें।
- इसके बाद जब लौकी नरम हो जाएं तो गैस को बंद कर दें।
- अब आपकी भरवां लौकी बनकर एकदम तैयार है।
- आप इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।