---विज्ञापन---

Samudrik Shastra : महिलाओं की आईब्रो और होंठ खोलते हैं ये गहरे राज, जानें ये खास बात

Samudrik Shastra : सामुद्रिक शास्त्र हमारे भविष्य के बारे में पता चलता है। जिस प्रकार कुंडली देखकर इंसान के भविष्य का पता चलता है उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) में इंसान के शरीर की बनावट और चिन्हों के आधार पर उनके भविष्य के बारे में बताया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम […]

Samudrik Shastra, Samudrik Shastra Tips

Samudrik Shastra : सामुद्रिक शास्त्र हमारे भविष्य के बारे में पता चलता है। जिस प्रकार कुंडली देखकर इंसान के भविष्य का पता चलता है उसी प्रकार सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) में इंसान के शरीर की बनावट और चिन्हों के आधार पर उनके भविष्य के बारे में बताया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहें हैं कि, महिलाओं के शरीर के तीन अंग ऐसे हैं जो उनके स्वभाव और व्यक्तित्व से जुड़े कई राज खोलते हैं। आइए जानते हैं कि महिलाओं के कौन से अंग उनके बारे में क्या राज खोलते हैं।

होंठ बताते हैं ये

सामुद्रिक शास्त्र  के अनुसार, होठों को देखकर किसी महिला के स्वभाव के बारे में बताया जा सकता है। बता दें कि जिन महिलाओं के होंठ पतले और लाल होते हैं उनका स्वभाव अपने घरवालों और पति के प्रति बहुत अच्छा होता है। ऐसी महिलाएं अपने पति को बेहद प्यार करने वाली होती हैं, और  इन महिलाओं की शादीशुदा जिंदगी अच्छी चलती है। इसके अलावा, जिन महिलाओं के होंठ मोटे और गहरे रंग के होते हैं उनकी जिंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव आते हैं। साथ ही इन महिलाओं की अपने पति से हर बात पर बहस होती है, और उनके बीच का तनाव बढ़ता ही चला जाता है।

भौहें बताती हैं आपका स्वभाव

आपकी भौहें यानी आईब्रो भी आपके स्वभाव के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। माना जाता है कि जिन महिलाओं की आईब्रो यानी भौहें व्यवस्थित और धनुष आकार वाली होती हैं वह बहुत चरित्रवान होती हैं।  ऐसी महिलाएं व्यवहार से काफी अच्छी होती हैं। वहीं जिन महिलाओं की आईब्रो लंबी, मोटी या टूटी हुई होती हैं वो महिलाएं स्वभाव से बेहद सख्त होती हैं।  जिन महिलाओं की नाक के ऊपर दोनों तरफ से भौहें  मिलती है, उनकी  शादीशुदा जिंदगी कम खुशहाल बीतती है।

ठोड़ी पर डिम्पल

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं की ठोड़ी पर डिंपल पड़ता है वह काफी खुशमिजाज और वफादार होती हैं। ऐसी महिलाएं स्वभाव से बहुत दयालु होती हैं।  इसके अलावा, जिन महिलाओं की ठोड़ी गोल होती है, वो बहुत भाग्यशाली होती हैं। लंबी ठोड़ी वाली महिलाएं सांसारिक सुखों की तरफ आकर्षित होती हैं।

First published on: Apr 03, 2023 08:10 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.