---विज्ञापन---

Beauty Tips: खूबसूरती में अपने से कम उम्र की एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं मलाइका अरोड़ा, जानें उनका Beauty Secret

Beauty Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 50 की उम्र में भी बेहद हसीन और फिट लगती हैं। हर कोई चाहता है कि वो एक्ट्रेस की तरह यंग और फिट रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मलाइका अपनी फिटनेस और ग्लो को बरकरार रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं। वो अपनी ब्यूटी को लेकर […]

Beauty Tips, Malaika Arora, Beauty Tips, Homemade Remedies, Lifestyle

Beauty Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 50 की उम्र में भी बेहद हसीन और फिट लगती हैं। हर कोई चाहता है कि वो एक्ट्रेस की तरह यंग और फिट रहे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मलाइका अपनी फिटनेस और ग्लो को बरकरार रखने के लिए बहुत मेहनत करती हैं।

वो अपनी ब्यूटी को लेकर काफी बेहद एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस को भी अक्सर ब्यूटी टिप्स देती रहती हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज की कम उम्र की एक्ट्रेस भी मलाइका की खूबसूरती के आगे नहीं टिक पातीं।

अगर आप भी मलाइका अरोड़ा जैसे बेदाग ग्लो की चाहत रखती हैं तो उनके कुछ खास टिप्स को फॉलो करें। आइए जानते हैं एक्ट्रेस के ब्यूटी सीक्रेट्स के बारे में।

इन चीजों से करें स्क्रब  (Beauty Tips)

खूबसूरती को बढ़ाने के लिए डेड स्किन का निकलना बहुत जरूरी है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय-समय पर स्क्रब करें। मलाइका अपने चेहरे के ग्लो को बरकरार रखने के लिए कॉफी पाउडर, ब्राउन शुगर और बादाम के तेल से स्क्रब बनाकर लगाती हैं। आप भी उनकी तरह स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप सभी चीजों को अच्छे से मिला लें और फिर इसका स्क्रब सर्कुलेशन मोशन में करें। 5 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।

दालचीनी का मास्क करें अप्लाई

अगर आपको एक्ने की समस्या है तो मलाइका अरोड़ा की तरह दालचीनी के मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। उन्होंने एक बार बताया था कि एक्ने की समस्या को खत्म करने के लिए सबसे पहले दालचीनी का पाउडर लें और इसमें एक टीस्पून शहद और एक टीस्पून नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को करीब 15 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें।

एलोवेरा जेल   (Beauty Tips)

मलाइका ब्यूटी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने के बजाए घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना ज्यादा सही समझती हैं। वो अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल करती हैं। स्किन के लिए एलोवेरा जेल किसी वरदान से कम नहीं है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। इसके लिए आप एलोवेरा की फ्रेश पत्ते लें और इसके जेल को निकालकर धीरे-धीरे मसाज करें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।

First published on: Jul 26, 2023 10:14 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.