---विज्ञापन---

Holi Special Drink: होली पर पीना हैं स्पेशल ड्रिंक, तो ट्राई करें अंगूर मसाला शॉट्स, जानें इसे बनाने की विधि  

Holi Special Drink: रंगों का त्यौहार होली सभी लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। 8 मार्च को इस त्योहार कि धूम मचने वाली है। सभी के रंग-बिरंगे चेहरे देखने में बहुत ही अच्छे लगते हैं। जो लोग होली के रंगों में रंगना पसंद करते हैं वो तो इंजॉय करते ही हैं। लेकिन जो लोग होली […]

Holi Special Drink: होली पर पीना हैं स्पेशल ड्रिंक, तो ट्राई करें अंगूर मसाला शॉट्स, जानें इसे बनाने की विधि  
Holi Special Drink: होली पर पीना हैं स्पेशल ड्रिंक, तो ट्राई करें अंगूर मसाला शॉट्स, जानें इसे बनाने की विधि  

Holi Special Drink: रंगों का त्यौहार होली सभी लोग बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। 8 मार्च को इस त्योहार कि धूम मचने वाली है। सभी के रंग-बिरंगे चेहरे देखने में बहुत ही अच्छे लगते हैं। जो लोग होली के रंगों में रंगना पसंद करते हैं वो तो इंजॉय करते ही हैं। लेकिन जो लोग होली खेलना पसंद नहीं करते उन्हें भी लोग ‘बुरा न मानो होली है’ कहकर रंग में रंग देते हैं। इस मौके पर तरह तरह के पकवान खाये जाते हैं और ठंडाई पी जाती है। वैसे तो ठंडाई को लोग भांग से ही बनती है। लेकिन कई लोग जो भांग की ठंडाई पीना पसंद नहीं करते उनके लिए आज का ये आर्टिकल बहुत काम का होने वाला है।

अगर आप भी उन्ही लोगों में से एक हैं जो भांग की ठंडाई नहीं पीते हैं तो हम आपके लिए अंगूर शोट्स की रेसिपी लेकर आए हैं। ये पीने में बहुत ही टेस्टी होता है। अगर आप भी इसे पीने की इच्छा रखते हैं तो हम आपको बताते हैं अंगूर से बनी मसाला शॉट्स की आसान रेसिपी। आइए जानते हैं विस्तार से।

अंगूर मसाला शॉट्स के लिए सामग्री

1 कप- अंगूर
8- नीम के पत्ते
आधा चम्मच- नमक
चुटकी भर- काला नमक
आधा चम्मच- लाल मिर्च पाउडर
एक कप- सोडा वाटर
आधा- नींबू

अंगूर मसाला शॉट्स बनाने की विधि

अंगूर मसाला शॉट्स बनाने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को तैयार करके रख लें।
अंगूर को गुच्छे से निकालकर धो लें और सूखने के लिए छोड़ दें।
अब एक मिक्सर में अंगूर, नीम की पत्तियां डालकर पीस लें।
फिर इसमें काला नमक, नमक, लाल मिर्च, सोडा वाटर डालकर दरदरा होने तक पीस लें।
अब एक बार इस मिश्रण को चेक कर लें, यदि अंगूर ठीक से पिस गए हैं तो ठीक हैं।
वरना एक बार सभी चीजों को दोबारा से पीस लें।
पीसने के बाद मिश्रण को गिलास में निकाल लें।
और ऊपर नींबू डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

First published on: Mar 08, 2023 03:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.