Wednesday, September 27, 2023
-विज्ञापन-

How To Get Rid Of Elbow Blackness: कोहनी पर जमे जिद्दी कालेपन ने कर दिया है शर्मसार, आजमाएं ये टिप्स

Elbow Blackness Removing Tips: काली कोहनी की समस्या से न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी परेशान हैं। कुछ घरेलू उपायों से इन्हें साफ कर सकते हैं।

How To Get Rid Of Elbow Blackness: आपने अक्सर देखा होगा कि कई लोगों की कोहनी काली नजर आती है जो देखने में बहुत भद्दी लगती है। इस समस्या से न सिर्फ महिलाएं बल्कि पुरुष भी परेशान होते हैं। महिला हो या पुरुष हर कोई चाहता है कि वो खूबसूरत दिखे और इसके लिए वो कई सारे जतन भी करते हैं।

आमतौर पर चेहरे की रंगत को निखारने के लिए मार्केट में कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट मिलते हैं। लेकिन कोहनी पर जमी हुई गंदगी और कालेपन की वजह से कई बार शर्मसार होना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:  लगातार एसिडिटी की समस्या से है परेशान? तो जल्द बदल लें ये आदतें

कोहनी पर जमी हुई गंदगी और कालापन इतना जिद्दी होता है कि इसे हटाना बहुत ही मुश्किल होता है। अगर आप भी इस कालेपन से परेशान हैं और आपको भी इसकी वजह से शर्मसार होना पड़ता है तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों से आप अपनी काली कोहनी को कुछ ही दिनों में चमका सकते हैं।

आलू का रस Elbow Blackness Removing Tips

अगर आप अपनी काली कोहनी को चमकाना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना आलू का रस लगाएं। ऐसा नियमित रूप से करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। इसके लिए आप सबसे पहले आलू के रस को निकाल लें फिर उसे काली कोहनी पर लगाएं और 25 मिनट के लिए लगा के छोड़ दें। इसके बाद सादे पानी से धो लें और फिर मॉइश्चराइजर लगा लें।

नींबू Elbow Blackness Removing Tips

आपको बता दें कि नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है। अगर आपकी कोहनी काली हो गई है तो आप इसके इस्तेमाल उसे चमका सकते हैं। इसमें विटामिन सी होता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए पहले नींबू को काट लें फिर उसे अपने कोहनी पर लगाकर मसाज करें। उसके बाद कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर इसे पानी से धो लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसको सप्ताह में दो से तीन बार जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें: दो मुंहे बालों से चाहते हैं छुटकारा तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

टमाटर

टमाटर हर किसी के घर में पाए जाते हैं जो खाने के टेस्ट को बढ़ाने का काम करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आप अपनी काली कोहनी को भी चमका सकते हैं। बता दें कि टमाटर में विटामिन सी और विटामिन ए पाया जाता है जो कालेपन को दूर करने में मदद करते है। इसके लिए आप सबसे पहले टमाटर को मिक्सी में पीस लें और फिर इसे 20 मिनट तक कोहनी पर लगा छोड़ दें। इसके बाद आप इसे सादे पानी से धो लें।

अभी पढ़ेंलाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Latest

Don't miss

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh...

Divyanka Tripathi Injured: एक हादसे में घायल हुईं दिव्यांका त्रिपाठी, फैंस की बढ़ी टेंशन

Divyanka Tripathi Injured: टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: ‘गदर 2’ का क्रेज हुआ कम, अब सिर्फ 150 रुपये में देखें फिल्म, जानें 46वें दिन फिल्म...

Gadar 2 Day 46 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर  ऐसा गर्दा उड़ाया...

Rahul Dev Birthday: पिता पूर्व कमिश्नर, बेटे ने विलेन बन कमाया नाम, क्राइम लिस्ट देख गिनती जाएंगे भूल

Rahul Dev Birthday: अपने विलेन रूप से लोगों के दिल में दहशत पैदा करने वाले राहुल देव (Rahul Dev) का आज जन्मदिन है। 27...

Kaun Banega Crorepati: क्या तेजिंदर कौर बनेंगी सीजन 15 की नई करोड़पति?

Kaun Banega Crorepati: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (Kaun Banega Crorepati) को पहला करोड़पति मिल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here