---विज्ञापन---

Dates Barfi Recipe: इफ्तार पार्टी में खजूर की बर्फी लुटेगी लाइमलाइट, खाने वाले पूछेंगे रेसिपी

Dates Barfi Recipe: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने में मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। रोजे रखना बहुत ही कठिन होता है। ऐसे में जरूरी है कि आपका एनर्जी लेवल ठीक रहे वरना डिहाइड्रेशन की समस्या की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं। दरअसल रोजे […]

Dates Barfi Recipe: इफ्तार पार्टी में खजूर की बर्फी लुटेगी लाइमलाइट, खाने वाले पूछेंगे रेसिपी
Dates Barfi Recipe: इफ्तार पार्टी में खजूर की बर्फी लुटेगी लाइमलाइट, खाने वाले पूछेंगे रेसिपी

Dates Barfi Recipe: रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस महीने में मुस्लिम लोग अल्लाह की इबादत करते हैं और रोजे रखते हैं। रोजे रखना बहुत ही कठिन होता है। ऐसे में जरूरी है कि आपका एनर्जी लेवल ठीक रहे वरना डिहाइड्रेशन की समस्या की वजह से आप बीमार पड़ सकते हैं।

दरअसल रोजे के दौरान इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। जिसमें कई प्रकार की डिश बनाई जाती हैं। खजूर मिनरल्स का खजाना है। इसमें कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो आपको अंदर से एनर्जी देते हैं।

खजूर से कई प्रकार की डिश बनाई जाती है। उनमें से एक है खजूर की बर्फी। ये बनाने में बहुत ही आसान है और खाने में इतनी टेस्टी की खाने वाले का हाथ न रुके। अगर आप भी इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं तो खजूर की बर्फी को मेन्यू में जरूर रखें। आइए जानते हैं खजूर की बर्फी बनाने की विधि।

खजूर की बर्फी बनाने के लिए सामग्री

खजूर- आधा किलो
नारियल-एक कप (कद्दूकस किया हुआ)
काजू -15-16 (बारीक कटा)
बादाम-15-16 (बारीक कटा)
पिस्ता-151-6 (बारीक कटा)
इलायची पाउडर-एक चम्मच
दूध- एक किलो
खोया 250 ग्राम
घी- आधा कटोरी

खजूर की बर्फी बनाने की विधि

खजूर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के सारे बीज अलग कर दें।
अब इसके छोटे-छोटे काट लें और उसे साइड में रख लें।
अब इन कटे हुए टुकड़ों को दूध में भिगोकर 2 घेटे के लिए छोड़ दें।
जब खजूर दूध में अच्छी तरह से फूल जाएं तो इसका पेस्ट बना लें।
इसके बाद गैस पर नॉन स्टीक कढ़ाई चढ़ाए और उसमें थोड़ा सा घी डालें।
इसके बाद घी गर्म होने के बाद इसमें खजूर का पेस्ट और चीनी डालें।
अब इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक की ये कढ़ाई में चिपकना बंद न हो जाए।

अब इसमें दूध और खोया भी मिला दें,म और अच्छे से चलाते हुए मिक्स कर लें।
फिर आखिरी में सारे ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, पिस्ता और काजू भी डाल दें।
अब ड्राई फ्रूट्स को भी अच्छे से मिक्स कर लें।
इसके बाद इसमें इलायची पाउडर और सूखा नारियल भी डाल दें।
अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें, और गैस बंद कर दें।
अब एक प्लेट में घी लगाकर इस मिश्रण को उसमें फैला दें।
आप ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें।
इसके बाद बर्फी को सेट होने के लिए छोड़ दें, जब ये अच्छे से सेट हो जाए तो उसे अपनी मनपसंद आकर में काट लें।
अब आप इस टेस्टी और हेल्दी खजूर की बर्फी को अपने मेहमानों को सर्व करें।

First published on: Mar 24, 2023 12:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.