---विज्ञापन---

Auspicious Dreams: सपने में देख ली है ये चीज, तो हो जाएं खुश, होने वाला है धन लाभ

Auspicious Dreams: रात को जब हम सोते हैं तो अक्सर सपनों के खो जाते हैं। कई बार ऐसे सपने आते हैं जो हमें हंसा और गुदगुदा देते हैं, लेकिन कई बार कुछ सपने हमें इतना डरा देते हैं कि हमारी चीख निकल जाती है। हम लोग इस असमंजस में पड़े रहते हैं कि कौन से […]

Auspicious Dreams, Astrology Tips, Dreams

Auspicious Dreams: रात को जब हम सोते हैं तो अक्सर सपनों के खो जाते हैं। कई बार ऐसे सपने आते हैं जो हमें हंसा और गुदगुदा देते हैं, लेकिन कई बार कुछ सपने हमें इतना डरा देते हैं कि हमारी चीख निकल जाती है। हम लोग इस असमंजस में पड़े रहते हैं कि कौन से सपने शुभ हैं और कौन से सपने अशुभ। अगर आप भी इसी असमंजस में हैं तो हम आपको ऐसे सपनों के बारे में बताते हैं जो शुभ होते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

ये होते हैं अच्छे सपने जो देते हैं शुभ फल

1. जो लोग सपने में हाथी के साथ महावत को देखते हैं तो बता दें कि ये शुभ होता है। इससे धन से संबंधित शुभ समाचार मिलने के चांस होते हैं।

2. सपने में बांसुरी देखना वैवाहिक जीवन में सुख और मधुरता का प्रतीक होता है। जो लोग सपने में बांसुरी देखते हैं वो खुश हो जाएं।

3. मछली को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप सपने में मछली देखे या खुद को मछली पकड़ते देखे तो ये जिंदगी में धन के आगमन का संकेत हो सकता है।

4. सपने में अगर आपको सड़क पर पड़े पैसे, सिक्के या नोट मिल जाएं तो यह आने वाले दिनों में धन प्राप्ति का संकेत है।

5. जो लोग सपने में सर्कस देखते हैं वो ये जान लें कि ये सपना धन प्राप्ति का संकेत है। साथ ही ये इस बात का भी संकेत है कि आपको आने वाले दिनों में कुछ भौतिक सुख प्राप्त होने वाले हैं।

6. सपने में अगर आप किसी मृत व्यक्ति से बात कर रहे हैं तो आप डरने की बजाय खुश हो जाइए क्योंकि ये शुभ सपना है। इसका मतलब है कि आगे जाकर आपको ढेर सारा धन मिलने वाला है।

7. अगर आप सपने में खुद को माणिक्य या माणिक की माला या अंगूठी पहने देखें तो समझिए कि आपका भाग्योदय होने वाला है।

8. अगर सपने में आप खुद को किसी ऊंची और बड़ी दीवार पर बैठा हुआ देख रहे हैं तो इसका मतलब है कि आने वाले जीवन में आपको जबरदस्त तरक्की और पदोन्नति मिलने वाली है।

9. अगर सपने में आप किसी को फूल गिफ्ट करते हैं तो ये इशारा है कि आपको आने वाले दिनों में किसी की विरासत मिलने वाली है।

First published on: Apr 08, 2023 12:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.