---विज्ञापन---

Astro Tips: बिल्ली के बारे में ये बातें कर देंगी हैरान, शुभ और अशुभ दोनों के बारे में करती है आपको सचेत

Astro Tips:आपने अक्सर देखा होगा कि जब हम कहीं जाते हैं और अचानक से बिल्ली रास्ता काट दे तो वहीं रुक जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि बिल्ली के रास्ता काटने से अगर कोई शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो वो बिगड़ जाता है। साथ ही ये भी माना जाता है कि, […]

Astro Tips: बिल्ली के बारे में ये बातें कर देंगी हैरान, शुभ और अशुभ दोनों के बारे में करती है आपको सचेत
Astro Tips: बिल्ली के बारे में ये बातें कर देंगी हैरान, शुभ और अशुभ दोनों के बारे में करती है आपको सचेत

Astro Tips:आपने अक्सर देखा होगा कि जब हम कहीं जाते हैं और अचानक से बिल्ली रास्ता काट दे तो वहीं रुक जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि बिल्ली के रास्ता काटने से अगर कोई शुभ काम के लिए जा रहे हैं तो वो बिगड़ जाता है। साथ ही ये भी माना जाता है कि, इससे कोई न कोई दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बात को लेकर अलग-अलग ज्योतिषों की अलग-अलग विचारधारा है। कुछ का मानना है कि बिल्ली का रास्ता काटना शुभ होता है तो कुछ का कहना है कि अशुभ होता है। आइए हम भी अपनी इस शंका को दूर कर ही लेते हैं।

अशुभ संकेत

अगर बिल्ली दूध जूठा कर दे

अक्सर बिल्ली घर में चोरी से घुसकर दूध जूठा कर देती है या पी जाती है। लेकिन लोग इस बात को हल्के में ले लेते हैं और बिल्ली को मारकर भगा देते है। लेकिन आपको पता हो कि, वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर बिल्ली घर में रखे दूध को जूठा कर देती है या फिर पी लेती है, तो ये संकेत होता है कि घर में आर्थिक हानि होने वाली है।

अभी पढ़ें –Sama Rice Dhokla: नवरात्रि में भी खा सकते हैं ढोकला, जानें बनाने की विधि

अगर घर कि छत पर मल त्याग दे

कई बार बिल्ली घर कि छत पर आकर मल त्याग देती है। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना अशुभ माना जाता है। इससे घर में कोई न कोई अशुभ घटना होने का संकेत मिलता है। और घर का कोई सदस्य लम्बा बीमार पड़ सकता है।

बिल्ली का रोना होता है अशुभ

जिस प्रकार माना जाता है कि कुत्ते कि छठी ज्ञानेंद्रिय होती है जो भविष्य में होने वाली घटना का आभास कर लेती है। उसी प्रकार बिल्ली में बी ये गुण होता है। इसलिए जब भी बिल्ली घर में आकर रोने लगे तो समझ लें कि कोई न कोई पूरी घटना बहुत जल्दी होने वाली है। ऐसे में आप बिना कुछ सोचे समझे इसके उपाय के बारे में सोचें।

शुभ संकेत

बिल्ली का घर में बच्चे देना

अगर बिल्ली आपके घर में बच्चे को जन्म दे देती है, तो ये वास्तु की दृष्टि से शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में धन वर्षा होती है। और सुख समृद्धि आती है।

दिवाली के दिन बिल्ली का घर में आना  

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर दिवाली के दिन बिल्ली का घर में आ जाये तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिन बिल्ली आपके घर में आती है तो समझ लें कि, आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हुआ है। इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और सभी की उन्नति होती है।

इस दिशा से रास्ता काटना

वास्तु के अनुसार बिल्ली का रास्ता काटना तभी अशुभ माना जाता है, जब बिल्ली बाई तरफ से रास्ता काट कर दाईं तरफ जाए।  वहीं, अगर बिल्ली दाईं तरफ से बाईं तरफ जाती है, तो बिल्ली का रास्ता काटना शुभ संकेत माना जाता है।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 20, 2023 07:02 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.