Wednesday, 28 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

जेनिफर विंगेट से जलती हैं परिणीति चोपड़ा? वायरल वीडियो पर दोनों एक्ट्रेसेस ने तोड़ी चुप्पी

Parineeti Chopra Break Silence on Jealousy with Jennifer Winget Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने अपने बीच अनबन की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. दोनों एक्ट्रेसेस ने वायरल वीडियो की सच्चाई बताई है.

Parineeti Chopra Break Silence on Jealousy with Jennifer Winget Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार भी ये दोनों एक्ट्रेसेस अपने विवादित वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन अबकी बार दोनों एक्ट्रेसेस परिणीति और जेनिफर ने इस मामले की सच्चाई बताई है. दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘शक: ट्रस्ट नो वन’ की सफलता का जश्न मनाया गया, जिसमें परिणीति और जेनिफर समेत मूवी की पूरी कास्ट शामिल हुई. इसी इवेंट का एक वीडियो सामने आया, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट के बीच अनबन की खबरें आने लगीं. अब इन्हीं खबरों पर दोनों एक्ट्रेसेस ने अपनी चुप्पी तोड़ी और वीडियो की सच्चाई बताई.

आखिर क्या है मामला?

मालूम हो कि वायरल वीडियो में जेनिफर और परिणीति दोनों एक-दूसरे के बगल में खड़ी दिखती हैं. इससे पहले कि फिल्म की टीम केक काटने के लिए इकट्ठा होती, कम जगह होने की वजह से जब ग्रुप आगे बढ़ा, तो जेनिफर को परिणीति के पीछे धकेल दिया गया. इसके अलावा, एक ग्रुप फोटो में जेनिफर को परिणीति के पीछे से झांकने की कोशिश करती हुई दिखाई दीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे कि परिणीति ने जलन की वजह से जानबूझकर जेनिफर को नजरअंदाज किया और उन्हें पीछे धकेल दिया.

---विज्ञापन---

जेनिफर ने दिया लोगों को जवाब

इस तरह की सभी खबरों पर रोक लगाते हुए मंगलवार को जेनिफर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, ‘चलो प्लीज एक-दूसरे के साथ ज़्यादा अच्छे से पेश आएं और नेगेटिविटी बंद करें और इसे कुछ ऐसा बनाएं, जो यह नहीं है. मैं बस पीछे हट गई क्योंकि वहां ज़्यादा जगह नहीं थी। परी ने हमेशा मेरे साथ अच्छा और प्यार से व्यवहार किया है. हमारे मन में एक-दूसरे के लिए प्यार के अलावा कुछ नहीं है. हम एक टीम हैं, और हम सभी के पास एक-दूसरे को नीचे गिराए बिना चमकने के लिए काफी जगह है. धन्यवाद.’

जानें क्या बोलीं परिणीति चोपड़ा?

परिणीति ने भी इन खबरों को खारिज करते हुए बताया कि वीडियो देखने के बाद वो और जेनिफर खूब हंसे. परिणीति ने कहा, ‘जेनी और मैंने पिछले दो दिनों से खुद को पत्रकार बताने वाले कुछ लोगों के ‘क्रिएटिव’ वीडियो देखे हैं. फिर हमने सोचा कि क्या आप मजाक कर रहे हैं, क्योंकि इसे देखकर हम खूब हंसे. खूब हंसे हैं! तुम्हारी अजीब बातें तुम्हें सिर्फ बेवकूफ बनाती हैं. जेनी मेरी फेवरेट लड़की है और हमेशा रहेगी! वह ‘शक’ (हम दोनों की फिल्म) में मेरी पसंदीदा थी, और वह बहुत शानदार एक्टर है! जो लोग कुछ मिनट की शोहरत के लिए कॉन्ट्रोवर्सी बनाते हैं, शायद उन्हें अपनी जिंदगी में कुछ मतलब का करने की कोशिश करनी चाहिए. लेकिन एंटरटेनमेंट के लिए धन्यवाद. हमें एक अच्छी हंसी की जरूरत थी.’

First published on: Oct 28, 2026 02:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो