Wednesday, 28 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ में AI से बना सब? ट्रोलिंग पर नितेश तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, बताई सच्चाई

'रामायण' फिल्म के भव्य प्रीमियर से लेकर इसके VFX और तकनीक तक, हर चीज पर फैंस की नजर है. इसी बीच फिल्म में AI के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. जिसपर खुद नितेश तिवारी ने जवाब दिया है.

nitesh tiwari on ai use
नितेश तिवारी ने AI यूज पर तोड़ी चुप्पी, Photo Credit- Social Media

Ramayana AI Controversy: रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है. फिल्म के ग्रैंड प्रीमियर से लेकर इसके VFX और तकनीक तक, हर चीज पर फैंस की नजर है. इसी बीच फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कुछ लोग फिल्म में AI के इस्तेमाल को लेकर चर्चा कर रहे हैं. अब डायरेक्टर नितेश तिवारी ने इस मामले पर अपनी बात रखी है और बताया है कि फिल्म में इस तकनीक का इस्तेमाल आखिर किस काम के लिए किया गया है.

‘रामायण’ में AI का कहां हुआ इस्तेमाल?

27 अक्टूबर को लॉस एंजिल्स में ‘रामायण’ का ग्रैंड प्रीमियर किया गया. इस दौरान फिल्म की टीम ने शिरकत की. इसी मौके पर डायरेक्टर नितेश तिवारी ने फिल्म में AI के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया. उन्होंने साफ किया कि फिल्म बनाने के लिए हर चीज AI से तैयार नहीं की गई है, बल्कि इसका इस्तेमाल अलग-अलग भाषाओं में डबिंग के दौरान लिप-सिंक को बेहतर बनाने के लिए किया गया है.

---विज्ञापन---

नितेश तिवारी के मुताबिक, फिल्म को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है. ऐसे में अलग-अलग भाषाओं में डबिंग करते समय कलाकारों के होंठों की हलचल को डायलॉग के साथ मिलाने के लिए AI की मदद ली गई है. उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म में आवाजें कलाकारों ने खुद दी हैं. यानी AI का इस्तेमाल आवाजें बनाने के बजाय दूसरी भाषाओं में लिप-सिंक बेहतर करने के लिए किया गया है.

‘आदिपुरुष’ से तुलना के बीच सफाई

दरअसल, ‘रामायण’ पर आधारित फिल्मों को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा रहती हैं. इससे पहले प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को उसके VFX और किरदारों को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. बहरहाल, नितेश तिवारी के बयान से फिल्म में AI के इस्तेमाल को लेकर स्थिति कुछ हद तक साफ हुई है. हालांकि, फिल्म की तकनीक और विजुअल्स दर्शकों को कितने पसंद आते हैं, इसका पता रिलीज के बाद ही चलेगा.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को दो भागों में पेश किया जाएगा. फिल्म के पहले पार्ट में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का पहला भाग 5 नवंबर को रिलीज होने वाला है.

First published on: Oct 28, 2026 02:54 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो