Thursday, 29 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Arjun Bijlani-Neha Swami ने मनाया करवा चौथ, खूब नाचीं Ankita-Srishty-Deepika, ‘बहूओं’ ने जमाया रंग

अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की करवा चौथ पार्टी में टीवी हसीनाओं ने जमकर मस्ती की। अर्जुन-नेहा के रोमांटिक मोमेंट्स वायरल हुए, तो अंकिता लोखंडे और सृष्टि रोडे ने अपने डांस से महफिल लूट ली। पीले सूट में दीपिका सिंह बेहद खूबसूरत लगीं। वहीं, मनारा चोपड़ा ने 'देसी गर्ल' गाने पर शानदार ठुमके लगाए। दूसरी तरफ, रानी रंग के सूट और गजरे में दिशा परमार का ट्रेडिशनल लुक फैंस को खूब पसंद आया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 28, 2026 15:29
Share :
Arjun Bijlani-Neha Swami

टीवी के पॉपुलर कपल अर्जुन बिजलानी और नेहा स्वामी की करवा चौथ पार्टी में टीवी की कई हसीनाओं ने जमकर मस्ती की। इस जश्न में सजने-संवरने से लेकर मेहंदी और डांस तक, हर रंग देखने को मिला। अर्जुन और नेहा पार्टी में एक-दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आए। दोनों के रोमांटिक मोमेंट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। वहीं, सृष्टि रोडे और अंकिता लोखंडे ने अपने डांस और एक्सप्रेशंस से महफिल लूट ली। दोनों सहेलियों की मस्ती भरी वीडियोज फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। पीले रंग के सूट में पहुंचीं दीपिका सिंह ने भी अपने ट्रेडिशनल लुक और शानदार डांस से सबका दिल जीत लिया। दूसरी तरफ, मनारा चोपड़ा ने पर्पल सूट पहनकर ‘देसी गर्ल’ गाने पर जमकर ठुमके लगाए। उनकी एनर्जी और डांस ने पार्टी में चार चांद लगा दिए। वहीं, राहुल वैद्य की पत्नी दिशा परमार भी अपने खूबसूरत अंदाज से लाइमलाइट में रहीं। रानी कलर के सूट, बालों में गजरे और प्यारी सी मुस्कान के साथ दिशा बेहद खूबसूरत लगीं। कुल मिलाकर, अर्जुन-नेहा की इस पार्टी में टीवी हसीनाओं ने अपने स्टाइल, डांस और मस्ती से करवा चौथ के जश्न को यादगार बना दिया।

First published on: Oct 28, 2026 03:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो