---विज्ञापन---

निक-प्रियंका ने इस हॉलीवुड कपल को किया कॉपी, पार्टी में एक जैसी ड्रेस पहनकर गए, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका इन दिनों निक के साथ है और न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। हाल ही में प्रियंका निक जोनस के साथ राल्फ लॉरेन के 50वें एनिवर्सरी शो पर पहुंचे। इस इवेंट में प्रियंका […]

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका इन दिनों निक के साथ है और न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। हाल ही में प्रियंका निक जोनस के साथ राल्फ लॉरेन के 50वें एनिवर्सरी शो पर पहुंचे। इस इवेंट में प्रियंका और निक ने कपल के तौर पर ही एंट्री की। दोनों की एंट्री बेहद शानदार रही है। दोनों ही इस दौरान मेड फोर इच अदर लग रहे थे। 50वीं एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ब्लैक कोलर ड्रैस में दिखी जिसपर सिल्वर इम्ब्रॉयडरी वर्क हुआ था। 

प्रियंका ने डार्क रेड लिप शेड व खूबसूरत आई-मेकअप के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया जिसमें प्रियंका काफी स्टनिंग लग रही थी। वहीं निक जोनस डॉपर लुक में दिखें। उन्होंने व्हाइट ब्लेजर के साथ ब्लैक पेंट पहनी और बो स्टाइल टाई लगाई जो उन्हें हैंडसम दिखा रही थी। 

लेकिन क्या आप जानते हैं कि राल्फ लॉरेन की पार्टी में गए निक-प्रियंका का लुक किससे इंस्पायर्ड था। तो आपको बता दें कि दोनों का ये लुक जेनिफर लोपेज और एलेक्स रोड्रिगेज से इंस्पायर्ड था। 

दरअसल कुछ वक्त पहले ही एलेक्स और जेनिफर ने एक मैग्जीन के लिए फोटोशूट करवाया था। तब दोनों इसी अंदाज़ में मैग्जीन के कवर पर दिखे थे। अब उसी हुबहू ड्रेस में निक और प्रियंका दिखे हैं। 

बता दें कि हाल ही में निक जिम्मी फालोन के चैट शो द टूनाइट शो पर पहुंचे। इस चैट के दौरान निक ने पहली बार ऐलान किया कि दोनों परिवारों की मर्जी से ही उन्होनें प्रियंका से एंगेजमेंट की है। निक ने कहा कि उनके लिए उनका परिवार पहले मैटर करता है और परिवार की रजामंदी के बाद ही उन्हें प्रियंका से शादी करने का फैसला किया है। 

इतना ही नहीं इस मौके पर जब होस्ट ने निक जोनस से पूछा कि उन्होनें कोई सेलिब्रिटी निक नेम चुना है तो निक ने झट से बोल दिया कि प्रियंका को प्रिंक सुनना बेहद पसंद है।जिसके बाद चैट शो पर मौजूद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। 

वैसे कॉपीकैट का किस्सा प्रियंका के साथ इस वक्त कुछ ज्यादा ही हो रहा है। अभी बीते दिनों ही प्रियंका सेम वैसी ही ड्रेस में दिखी थी। जैसी कि निक की एक्स ओलिविया ने पहनी थी। फिलहाल तो दोनों की शादी का इतंजा है। देखते हैं कि निक-प्रियंका कब शादी करते हैं।

First published on: Sep 09, 2018 09:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.