---विज्ञापन---

इस खूबसूरत हसीना का 57 साल की उम्र में हुआ निधन, घर के पूल में मिली बेहोश, शोक में डूबी इंडस्ट्री

फ्रांस और ग्लोबल सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस नादिया फारेस का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 अप्रैल को वह अपने पूल में बेहोश मिली थी.

Nadia Fares
Nadia Fares

फ्रांस और ग्लोबल सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस नादिया फारेस का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके निधन से फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 11 अप्रैल को वह अपने पूल में बेहोश मिली थी. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने की कोशिश की. हालांकि इलाज के दौरान वह कोमा में भी चली गई थीं और कई दिनों तक वह अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ रही. लेकिन 17 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली.

नादिया के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. वहीं, उनके निधन की जानकारी खुद उनकी बेटियों ने सोशल मीडिया के जरिए 19 अप्रैल 2026 को दी है. वहीं, एक्ट्रेस के निधन के बाद फ्रास, इंटरनेशनल फिल्म कॉम्यूनिटी ने भी शोक जताया है.

---विज्ञापन---

नादिया की बेटियों ने दी मौत की खबर

नादिया फारेस की दो बेटियां हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी देते हुए पोस्ट कर लिखा, “हम बहुत दुख के साथ इस खबर को बता रहे हैं कि इस शुक्रवार को नादिया फारेस का निधन हो गया है. फ्रांस ने एक महान कलाकार को खो दिया है. लेकिन हमारे लिए सबसे बढ़कर हमने एक मां को खो दिया है. ये ऐसा दर्द है जिससे मैं कभी उबर नहीं पाऊंगी. हर दिन सुबह उठकर मैं यही प्रार्थना करती हूं कि ये सब एक बुरा सपना हो और आप अभी भी हमारे साथ हों. मुझे पता है कि आपने अपने बच्चों के लिए जी जान से संघर्ष किया. थैंक्यू. लड़ने के लिए थैंक्यू. मुझे लाइफ देने के लिए थैंक्यू. हर याद के लिए थैंक्यू. हंसी खुशी और आंसुओं के लिए थैंक्यू.

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं नादिया

नादिया के करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन भूमिकाएं निभाई हैं. वह काउंटरस्ट्राइक और द एग्जाइल जैसी मूवी में काम किया है. इसके अलावा वह द क्रिमसन रिवर्स से पॉपुलैरिटी हासिल की. इन सभी के अलावा वह स्टॉर्म वार्निंग, वॉर, लकी डे और ऑन द लाइन जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. एक्ट्रेस को आखिरी बार टूजोर्स पॉसिबल में नजर आईं थी.

यह भी पढ़ें- पहली प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण ने झेली थी मुश्किलें, खुद बयां किया दर्द

First published on: Apr 19, 2026 05:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.