---विज्ञापन---

पहली प्रेग्नेंसी में दीपिका पादुकोण ने झेली थी मुश्किलें, खुद बयां किया दर्द

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी दूसरे बेबी को लेकर अनाउंसमेंट की. हालांकि एक्ट्रेस का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी में आई मुश्किलों को लेकर खुलासा किया था.

Deepika Padukone, Ranveer Singh
Deepika Padukone, Ranveer Singh

रणवीर सिंह इन दिनों धुरंधर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे थे कि इसी बीच उन्होंने और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है. उन्होंने अपने दूसरे बेबी की अनाउंसमेंट से सभी को चौंका दिया है. जिसके बाद से यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वहीं, दीपिका ने अपनी पहली बेटी दुआ का 2024 सितंबर में स्वागत किया था और पहली प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया, जिसके बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया था.

पहली प्रेग्नेंसी में दीपिका ने झेली थी मुश्किलें

दरअसल, एक्ट्रेस ने Marie Claire को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पहली प्रेग्नेंसी के एक्सपीरियंस के बारे में शेयर किया था. उन्होंने बताया था, ” प्रेग्नेंसी के आठ-नौ महीनों और डिलीवरी के दौरान मैंने काफी कुछ झेला था.” इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी दुआ के नाम रखने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी नाम उनके लिए बहुत खास है और वो मेरी उस फीलिंग को दिखाती है कि वो मेरे लिए क्या अहमियत रखती है.

---विज्ञापन---

2024 में बेटी दुआ का किया था स्वागत

बता दें कि 29 फरवरी 2024 को दीपिका पादुकोण ने पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. जिसके बाद कपल ने सितंबर 2024 में बेटी का स्वागत किया था. कपल ने बेटी का नाम दुआ रखा है और वह अब करीब डेढ़ साल की गई है. इस बीच कपल ने अपने दूसरे बच्चे की अनाउंसमेंट 19 अप्रैल 2026 को कर दी है. उन्होंने एक फोटो शेयर की है, जिसमें बेटी दुआ के हाथ में प्रेग्नेंस कीट पकड़े हुए हैं.

जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका

काम को लेकर बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ राका में भी दिखाई देंगी.

यह भी पढ़ें-Parshuram Jayanti पर ‘महावतार परशुराम’ का पोस्टर रिलीज, हाथ में फरसा लिए दिखा खतरनाक अवतार

First published on: Apr 19, 2026 03:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.