---विज्ञापन---

Benefits of Green Apple: दिल का रखना है ख्याल तो डाइट में शामिल करें हरा सेब, जानें इसके अन्य लाभ

Benefits of Green Apple: कहा जाता है की जो रोजाना एक सेब (Apple) खाते हैं, उन्हें जल्दी से डॉक्टर्स (Doctor) के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। सेब सेहत के लिए बहुत लाभदायक फल माना जाता है। आपने लाल सेब तो कई बार खाया होगा और उसके लाभों के बारे में भी जरूर पता होगा। […]

Benefits of Green Apple
Benefits of Green Apple

Benefits of Green Apple: कहा जाता है की जो रोजाना एक सेब (Apple) खाते हैं, उन्हें जल्दी से डॉक्टर्स (Doctor) के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती। सेब सेहत के लिए बहुत लाभदायक फल माना जाता है। आपने लाल सेब तो कई बार खाया होगा और उसके लाभों के बारे में भी जरूर पता होगा। लेकिन आज हम आपको हरे सेब (Green Apple) के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे खाने से आपकी स्किन और लीवर दोनों ठीक रहते हैं। जो लोग नियमित रूप से एक हरा सेब खाते हैं उनकी स्किन ग्लोइंग रहती है। आइये जानते हैं हरे सेब के पोषक तत्वों के बारे में और उससे मिलने वाले फायदों के बारे में।

हरे सेब के पोषक तत्व

हरा सेब पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस और पोटेशियम, कॉपर, आयरन, जिंक, विटामिन-ए और विटामिन-के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, ये एक हेल्दी शरीर के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं। इतना ही नहीं ये तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें: Health Tips For Women: अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान, तो डाइट में शामिल करें ये तीन चीजें मिलेगा लाभ

दिल के रोगियों के लिए वरदान है हरा सेब

हरा सेब कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन जो लोग दिल के मरीज हैं उन लोगों के लिए तो ये किसी वरदान से कम नहीं है।  दिल के मरीजों को रोजाना एक हरे सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। हरे सेब में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन पाया जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ को इंप्रूव करते हैं। इससे कार्डियोवैस्कुलर डिजीज का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है। हरे सेब की एक खास  बात ये भी है कि, हरे सेब में डाइटरी फाइबर होता है, जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें: Health Care: पैरों के दर्द से हैं बेहाल, तो ये तीन घरेलू उपाय देंगे जल्द राहत

हरे सेब के अन्य लाभ

– जिन लोगों को कब्ज और डायरिया की प्रॉब्लम है उन लोगों के लिए हरा सेब खाने से आराम मिलता है।
– अगर लीवर का रखना चाहते हैं ध्यान तो रेगुलर खाएं हरा से।  इसमें मौजूद पोषक तत्व लीवर की सेहत का ख्याल रखते हैं।
– वजन कम करने में भी हरा सेब काफी फायदेमंद हैं। इसमें मौजूद फाइबर वेट लॉस में मदद करता हैं।
– हड्डियों को मजबूत करने का काम भी हरा सेब बखूबी करता है। इसमें मौजूद कैल्शियम हमारी हड्डियों और दांतों के लिए काफी लाभकारी है।

 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

यहाँ पढ़िए  –हेल्थ & वेलनेस  से जुड़ी ख़बरें

First published on: Jan 30, 2023 09:34 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.