---विज्ञापन---

Mango kernels Benefits: आम के साथ गुठली भी है काम की, लाभ जानकर हो जाएंगे हैरान

Mango kernels Benefits: गर्मी में हर तरफ आम ही आम नजर आते हैं। आम को फलों के राजा कहा जाता है जो हर किसी का फेवरेट होता है। बच्चा हो या बड़ा आम ये फल सभी का पसंदीदा होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के साथ ही उसकी गोलियां भी सेहत के […]

Mango kernels Benefits, Mango kernels Benefits In Hindi, Health Tips, Mango Benefits

Mango kernels Benefits: गर्मी में हर तरफ आम ही आम नजर आते हैं। आम को फलों के राजा कहा जाता है जो हर किसी का फेवरेट होता है। बच्चा हो या बड़ा आम ये फल सभी का पसंदीदा होता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम के साथ ही उसकी गोलियां भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती हैं जिसे लोग बेकार समझकर कूड़े में फेंक देते हैं। आज के आर्टिकल में हम आपको आम की गुठलियों में मौजूद पोषक तत्वों और उससे मिलने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: हड्डियों को बनाना है मजबूत तो खाएं अंजीर, मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

आम की गुठली में मौजूद पोषक तत्व    Mango kernels Benefits

आम की गुठली में पोटैशियम, सोडियम, आयरन, कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम, कैल्शियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में  इसके सेवन से कई सारी बीमारियों से निजात पाई जा सकती है।

स्किन प्रॉब्लम से मिले निजात

गर्मी में बहुत से लोगों को त्वचा संबंधी दिक्कत होती है। ऐसे में आम की गुठली स्किन प्रॉब्लम से निजात दिलाने का एक बेस्ट ऑप्शन है। इस गुठली के तेल को आप अपनी स्किन की परेशानियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

बालों को बनाए मजबूत और चमकदार

आम की गुठली के इस्तेमाल से आप अपने बालों को चमकदार और मजबूत बना सकते हैं। अगर आप बालों को शाइनी और हेल्दी बनाने चाहते हैं तो इसके चूर्ण का पेस्ट बना लें। अब इसे अपने बालों पर अप्लाई करें, इससे बालों की सारी समस्याएं दूर होती हैं।

ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल    Mango kernels Benefits

अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इससे निजात पाने के लिए आप आम की गुठली के चूर्ण का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करती है।

यह भी पढ़ें:  बारिश के मौसम में इन चीजों से बनाएं दूरी, नहीं तो भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

दांतों को बनाए मजबूत 

आम की गुठली से आप अपने दांतों को मजबूत बना सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व दांतों के लिए वरदान होते हैं। अगर आप अपने दांतों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

पीरियड्स के दर्द से राहत    Mango kernels Benefits

पीरियड्स के समय महिलाओं को बहुत दर्द होता है। ऐसे में आम की गुठली बहुत लाभकारी होती है। अगर आप इस दर्द से राहत पाना चाहते हैं तो आम की गुठली के चूर्ण का सेवन लाभकारी साबित हो सकता है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

First published on: Jun 30, 2023 02:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.