---विज्ञापन---

Kidney Stone: पथरी होने पर इन चीजों से बना लें दूरी, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Kidney Stone: गलत खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से पथरी एक आम समस्या बन गई है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं। पथरी का दर्द बहुत ही असहनीय होता है जो इंसान की हालत खराब कर देता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हमारे खाने में कुछ ऐसे […]

Kidney Stone, Stone Problem, How To Avoid Kidney Stone, Kidney Stone Causes, Symptoms OF Kidney Stone, Kidney Stone Diet

Kidney Stone: गलत खानपान और बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से पथरी एक आम समस्या बन गई है। बहुत से लोग ऐसे हैं जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं। पथरी का दर्द बहुत ही असहनीय होता है जो इंसान की हालत खराब कर देता है।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो हमारे खाने में कुछ ऐसे तत्व शामिल होते हैं, जो पेट में जमा होकर पथरी को न्योता देते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपने खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाए। आज के आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्यों होती है पथरी? इसके अलावा इस बीमारी में क्या खाएं और क्या न खाएं।

यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को मिनटों में कम कर देगा इस सब्जी का जूस, मोटापा रहेगा दूर

जानें क्या होती है पथरी?    Kidney Stone

दरअसल, जब हमारे पेट में ऑक्सलेट, कैल्शियम जैसे क्रिस्टल्स इकट्ठा होकर जमा हो जाते हैं, तो एक गठान जैसी संरचना बनने लगती है। ये संरचना बिल्कुल पत्थर की तरह दिखती है, जिसे पथरी कहते हैं। पथरी की समस्या अधिकतर किडनी में होती है, इसलिए इसे किडनी स्टोन कहा जाता है। बहुत से लोगों को पित्त की थैली में भी पथरी होती है जिसका इलाज ऑपरेशन से ही संभव होता है।

पथरी होने के लक्षण      Kidney Stone

  • पीठ और पेट में लगातार दर्द होता है।
  • उलटी उबकाई आना।
  • पेशाब में जलन होना।
  • पेशाब में खून का जाना।
  • पेशाब में बार-बार संक्रमण का होना।

पथरी होने पर क्या न खाएं

अगर किसी को पथरी की समस्या है तो उन्हें अपनी डाइट का बहुत ध्यान रखना चाहिए। कुछ चीजें हैं जिन्हें खाने से पथरी की समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है। जैसे-

  • शराब न पिएं।
  • नट्स न खाएं।
  • बीज वाली सब्जियां न खाएं।
  • आयरन युक्त सब्जियां न खाएं।
  • अंडा, मांस, मछली न खाएं।

यह भी पढ़ें: आंतों में जमा गंदगी को दिखाना है बाहर का रास्ता तो डाइट में शामिल करें ये 4 फल, पेट रहेगा दुरुस्त

पथरी होने पर क्या खाएं    Kidney Stone

  • बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पिएं।
  • नारियल पानी के अलावा फलों का जूस पिएं।
  • हाई फाइबर वाली चीजें खाएं।
  • साइट्रिक एसिड वाले फल जैसे- संतरा, नींबू, मौसमी खाएं।
  • गन्ने का जूस पिएं।
First published on: Jul 03, 2023 07:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.