-विज्ञापन-

Health Tips: आंतों में जमा गंदगी को दिखाना है बाहर का रास्ता तो डाइट में शामिल करें ये 4 फल, पेट रहेगा दुरुस्त

Health Tips: आंत में भी इंफेक्शन हो गया है तो आप इस समस्या से निजात पाने के लिए अपनी डाइट में कुछ खास फलों को शामिल कर सकते हैं।

Health Tips: गलत खानपान और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से पाचन संबंधी दिक्कत होने लगती हैं। अगर आप बाहर का और ज्यादा मसालेदार खाना खाते हैं तो इससे पेट दर्द, मरोड़, पेट में ब्लोटिंग और गैस जैसी परेशानी होना आम बात है। अगर किसी का पाचन तंत्र सही न हो तो इससे हेल्थ से जुड़ी कई सारी दिक्कतें हो सकती हैं। क्या आपको पता है कि पेट ठीक न होने पर आंत में इन्फेक्शन भी हो सकता है।

अगर आपकी आंत में भी इंफेक्शन हो गया है या फिर गंदगी जमा हो गई है तो आप इस समस्या से निजात पाने के लिए अपनी डाइट में कुछ खास फलों को शामिल कर सकते हैं। ये फल आपकी हेल्थ को दुरूस्त रखने के साथ ही आंत की सफाई भी अच्छे से करते हैं जिससे पेट संबंधी सभी रोग दूर हो जाते हैं।

अमरूद Health Tips

अमरूद खाने में बहुत ही अच्छा लगता है लेकिन आपको पता है कि ये आपके पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता है, जो पेट को ठीक रखता है साथ ही कब्ज भी नहीं होने देता है। यह पेट साफ रखने में कारगर है और आंत की सफाई भी बहुत अच्छे से करता है।

स्ट्रॉबेरी

टेस्टी स्ट्रॉबेरी खाने में बहुत टेस्टी लगती है और आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी सही रखती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कीटाणुओं से बचाए रखते हैं। इसके सेवन से पेट आप अच्छे से फ्रेश हो जाते हैं साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

पपीता

ये तो सभी को पता है कि पपीता खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है, जो लैक्सेटिव और फाइबर भरपूर मात्रा से भरपूर होता है। जो लोग पपीते को नियमित रूप से खाते हैं उनका पेट एकदम सही रहता है और इससे पेट में मौजूद सारी गंदगी बाहर निकाल जाती है।

सेब Health Tips

हमने बचपन से सुना है कि सेब सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है, रोज एक सेब खाने से आप कई सारी दिक्कतों से दूर रह सकते हैं। इसमें कई सारे पौष्टिक गुण होते हैं जो आपके पेट का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं। यह आंतो की सफाई के लिए भी बहुत अच्छा होता है, जो लोग कब्ज से परेशान हैं तो इसका सेवन जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल शैक्षिक और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। कोई उपाय या नुस्खे को अपनाने से पहले चिकित्सीय परामर्श जरूर लें। e24Bollywood वेबसाइट किसी भी तरह की चिकित्सीय सलाह की पुष्टि नहीं करता है।

Latest

Don't miss

मत चूकिए मौका! महज 4000 रुपये में घर लेकर आएं Honda Activa 6G, 48 kmpl की है माइलेज

Honda Activa 6G: होंडा एक्टिवा 6जी सालों से लोगों के दिलों की धड़कन बना हुआ है। इसमें सभी एडवांस तकनीक के साथ जानदार सेफ्टी...

Samsung Galaxy M33 5G: सैमसंग के 6000mAh बैटरी वाले फोन पर तगड़ा ऑफर, यहां से जल्द करें ऑर्डर

Samsung Galaxy M33 5G Offer: सैमसंग ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपने गैलेक्सी M33 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। लेकिन अब...

इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में तहलका मचा रही यह कार, सिंगल चार्ज पर देती है 230 km की रेंज, कीमत भी 8 लाख से कम!

MG Comet EV: इलेक्ट्रिक कार आजकल सभी की फेवरेट सूची में है। आए दिन दिग्गज कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपने प्रॉडक्ट लॉन्च...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here