---विज्ञापन---

Irregular Periods Home Remedies: समय पर नहीं आ रहे पीरियड्स तो आजमाएं ये नुस्खे, मिलेगा आराम

Irregular Periods Home Remedies: कई महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां होती रहती हैं। उनमें से एक है अनियमित होने वाले पीरियड्। आमतौर पर इसका 28 दिन का साइकिल पीरियड होता है लेकिन कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें समय पर महावारी नहीं होती। ऐसे में उन्हें दवा का सेवन करना पड़ता है जो कई बार […]

Irregular Periods Home Remedies, Periods Problem, Women Health Tips, Irregular Periods Causes, Irregular periods symptoms

Irregular Periods Home Remedies: कई महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी परेशानियां होती रहती हैं। उनमें से एक है अनियमित होने वाले पीरियड्। आमतौर पर इसका 28 दिन का साइकिल पीरियड होता है लेकिन कई महिलाएं ऐसी हैं जिन्हें समय पर महावारी नहीं होती।

ऐसे में उन्हें दवा का सेवन करना पड़ता है जो कई बार सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। पता हो कि थायरॉयड, वजन के अचानक बढ़ने या कम होने, तनाव, आहार में पोषण की कमी, ज्‍यादा एक्‍सरसाइज, बर्थ कंट्रोल पिल्‍स आदि के कारण पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो हम आपके लिए कुछस खास घरेलू नुस्खे लेकर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान दर्द और ऐंठन से राहत पाने के लिए पिएं जीरा पानी, ये है बनाने का तरीका

1. साबुत धनिया  (Irregular Periods Home Remedies)

साबुत धनिया एक मसाला है जो खाने के टेस्ट को बढ़ाता है। इसके अलावा वो अनियमित हो रहे पीरियड्स की समस्या को भी दूर करने में कारगर साबित होता है। इसके लिए आप दो कप पानी में एक चम्मच साबूत धनिया डालें और अच्छे से उबाल लें। जब ये पानी एक कप रह जाए तो आप गैस बंद कर दें। अब आप इस पानी को छान लें और दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से अनियमित हो रहे पीरियड्स नियमित हो जाएंगे।

2. विटामिन-डी युक्त चीजें

अगर आपके पीरियड समय पर नहीं आते तो इसके लिए आप अपनी डाइट में विटामिन डी युक्त चीजें शामिल करें। इससे आपके पीरियड्स नियमित हो सकते हैं।

3. अदरक

अदरक सभी के घर में होती ही है। इसके सेवन से अनियमित पीरियड्स नियमित हो सकते हैं। इसके लिए आप एक कप पानी में थोड़ा सा अदरक कुटकर डाल दें। अब इसे अच्छे से उबाल लें। आप इसमें थोड़ी चीनी या शहद मिला सकते हैं। अब इस पानी को दिन में 2 से 3 बार पिएं। आप अदरक की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से पीरियड्स की समस्या दूर हो जाती है।

4. कच्चा पपीता   (Irregular Periods Home Remedies)

पपीता सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। आपने पका हुआ पपीता तो कई बार खाया होगा लेकिन हम आपको कच्चे पपीते को खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन महिलाओं को समय से पीरियड्स नहीं आते उनके लिए कच्चा पपीता बहुत काम है। इसमें मौजूद पपेन के कारण होता है। इसमें मौजूद कैरोटीन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन के लेवल को कंट्रोल करता है।

यह भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान होने वाली थकान दूर करने के लिए करें ये काम, मिलेगा आराम

5. गुड़ अजवाइन  (Irregular Periods Home Remedies)

आपको बता दें कि जिन महिलाओं को समय से पीरियड्स नहीं आते तो उन्हें अजवाइन के साथ गुड़ खाना चाहिए। इसके लिए एक चम्मच गुड़ और एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास में पानी में उबालें। पीरियड न आने पर प्रतिदिन सुबह खाली पेट इस पानी का सेवन करें। ऐसा करने से आपका रुका हुआ पीरियड आ जाएगा।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। e24Bollywood वेबसाइट इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि कोई भी उपाय को अमल में लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

First published on: Jun 28, 2023 12:36 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.