---विज्ञापन---

Health Care With Red Grapes: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे लाल अंगूर, हार्ट का भी है दोस्त

Health Care With Red Grapes: अंगूर खाने में बहुत अच्छे लगते हैं। इन्हें खाने में मजा ही आ जाता है। आपने अक्सर हरे और काले अंगूर खाए होंगें। लेकिन क्या कभी लाल अंगूर खाए हैं। लाल रंग के अंगूर खाने में बहुत अच्छे लगते हैं और ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते […]

Health Care With Red Grapes: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे लाल अंगूर, हार्ट का भी है दोस्त
Health Care With Red Grapes: ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करे लाल अंगूर, हार्ट का भी है दोस्त

Health Care With Red Grapes: अंगूर खाने में बहुत अच्छे लगते हैं। इन्हें खाने में मजा ही आ जाता है। आपने अक्सर हरे और काले अंगूर खाए होंगें। लेकिन क्या कभी लाल अंगूर खाए हैं। लाल रंग के अंगूर खाने में बहुत अच्छे लगते हैं और ये कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। आपको पता है कि लाल रंग के अंगूर से वाइन और किशमिश भी बनती है। साथ ही ये अंगूर कई बीमारियों को दूर करने के लिए भी बहुत काम आते हैं।

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए लाल रंग के अंगूर बहुत ही लाभदायक हैं। इनमें रेसवेरेट्रॉल नाम का कंपाउंड पाया जाता है। जो हार्ट अटैक से बचाव करते हैं और ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में मददगार है।

लाल अंगूर करता है हार्ट अटैक से बचाव

लाल अंगूर में मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इनका जूस हो या वाइन,सभी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम को मजबूत करते हैं। बता दें कि लाल अंगूर में मौजूद पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट ब्लड वैसल्स को स्मूथ करने में मदद करता है। इसका मतलब है कि इससे आपके ब्लड वैसल्स पतले नहीं होते।

जो लोग नियमित रूप से लाल अंगूर का सेवन करते हैं, उन्हें ब्लड क्लॉटिंग का खतरा कम होता है। इसका मतलब यह है कि हार्ट को खून पहुंचाने वाली धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के जमा होने का जोखिम भी कम हो जाता है। यह जिस तरह एस्पिरिन काम करता है उसी तरह यह प्लेटलेट्स को धमनियों में जमने से रोकता है. एक अध्ययन के मुताबिक लाल अंगूर के सेवन से हार्ट का फंक्शन बूस्ट होता है.एक रिसर्च से पता चला है कि लाल अंगूर हमारे हार्ट को बूस्ट करने का काम बखूबी करता है।

ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल

अंगूर का टेस्ट मीठा होता है। इसलिए कुछ लोगों को लगता है कि लाल अंगूर ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। दरअसल लाल अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं, वो बिना किसी टेंशन के लाल अंगूर खा सकते हैं।

बता दें कि ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण लाल अंगूर ब्लड शुगर को कम करता है। साथ ही लाल अंगूर में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम और आयरन की प्रचुर मात्रा होती है जो हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद है। जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए भी ये बहुत लाभकारी है।

First published on: Mar 07, 2023 04:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.