---विज्ञापन---

Divyanka Tripathi Ethnic Look: एलिगेंट और क्लासी लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

Divyanka Tripathi Ethnic Look: छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी किसी पहचान की मोहताज नही हैं। भोली सी सूरत और शानदार एक्टिंग की वजह से वो सभी के दिलों पर राज करती हैं। अक्सर उन्हें एथनिक लुक में देखा जाता है, जिसमें वो इतनी खूबसूरत लगती हैं कि लोगों की नजरें नहीं हट पाती। […]

Divyanka Tripathi Ethnic Look: छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी किसी पहचान की मोहताज नही हैं। भोली सी सूरत और शानदार एक्टिंग की वजह से वो सभी के दिलों पर राज करती हैं। अक्सर उन्हें एथनिक लुक में देखा जाता है, जिसमें वो इतनी खूबसूरत लगती हैं कि लोगों की नजरें नहीं हट पाती। अपने काम के साथ-साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। आए दिन दिव्यांका अपने इंस्टाग्राम पर नई-नई फोटो शेयर करती रहती हैं।

अगर आपके घर में भी किसी की शादी होने वाली है और आप अपने लिए कुछ अच्छे से आउटफिट सर्च कर रहे हैं तो आप दिव्यांका के एथनिक लुक से इंस्पिरेशन लेकर शादी में एलिगेंट लुक क्रिएट कर सकती हैं। आइए एक नजर डालें उनके एथनिक लुक पर।

दिव्यांका त्रिपाठी एथनिक लुक

Divyanka Tripathi

 

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी हर लुक में कमाल की लगती हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने व्हाइट शरारा सूट पहना हुआ है जो बेहद ही शानदार लग रहा है। फूल स्लीव्स के शरारा सूट के साथ उन्होनें पर्ल की जूलरी कैरी की हुई है। आप भी अपने लुक को एलिगेंट बनाना चाहती हैं तो उनके इस लुक को रिक्रिएट कर सकती हैं।

अभी पढ़ें – Vicky Kaushal Looks: हर मौके पर दिखना है खास तो विक्की कौशल से लीजिए स्टाइलिंग टिप्स

Divyanka Tripathi

दिव्यांका त्रिपाठी के इस लुक से भी आप इंस्पिरेशन ले सकते हैं, जिसमें उन्होंने पीच कलर के लहंगे के साथ एक शॉर्ट कुर्ता वियर किया है और बालों को कर्ल्स करके कानों में झुमके पहनकर अपने लुक को कंप्लीट किया है।

Divyanka Tripathi

अगर आप अपने लुक को थोड़ा असग बनाना चाहते हैं तो इस तरीके की फ्रिल वाली स्कर्ट किसी लॉन्ग कुर्ते के साथ पेयर कर सकते हैं। यकीन मानिए इस ड्रेस में आप बहुत ही खूबसूरत लगेगी। इसके साथ हाथों में डिफरेंट स्टाइल से चुन्नी कैरी करें।

अभी पढ़ें – Fashion Tips For Women: इन रंगों के कपड़ों को पहन दूर होगी मोटापे की टेंशन, वॉर्डरोब में करें शामिल

Divyanka Tripathi

जिनकी हाल ही में शादी हुई है वो दिव्यांका त्रिपाठी से अपने स्टाइलिश लुक के लिए आइडिया ले सकती हैं। नई नवेली दुल्हन के लिए इस तरीके का वेडिंग लुक भी बहुत क्लासी लगेगा। इस फोटो में दिव्यांका त्रिपाठी ने रेड कलर का सूट पहना हुआ है जो बहुत अच्छा लग रहा है।

अभी पढ़ें – Fashion Tips से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 02, 2023 01:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.