जीनत अमान बॉलीवुड की फीमेल सुपरस्टार में से एक हैं। 70-80 के दशक में एक्ट्रेस का नाम सबसे चर्चित एक्ट्रेस में शुमार था। उनके नाम ने ‘हरे रामा हरे कृष्णा’, ‘डॉन’, ‘यादों की बारात’, ‘दोस्ताना’ और ‘कुर्बानी’ जैसी सुपरहिट फिल्में देकर ये उपलब्धि हासिल की। वहीं इन सब में उनकी सबसे चर्चित फिल्म जो रही वो थी ‘सत्यम शिवम सुंदरम’। इस मूवी में एक्ट्रेस की कास्टिंग का किस्सा भी काफी फेमस है। वहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में इसे खुद भी रिवील किया था। आइए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस का ये दिलचस्प किस्सा क्या था?
यह भी पढ़ें: The Traitors में चमके ये 3 इंफ्लुएंसर्स कौन? जिन्होंने शो में बड़े-बड़े सेलेब्स को भी छोड़ा पीछे
जीनत ने खुद सुनाया था दिलचस्प किस्सा
जीनत अमान ने एक पुराने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में कास्ट होना एक चैलेंज था। एक्ट्रेस ने बताया कि मैं जब वकील बाबू मूवी की शूटिंग कर रही थी तब मुझे राज कपूर की इस मूवी के बारे में पता चला था। उस समय राज कपूर के साथ-साथ में शशि कपूर के साथ भी शूट कर रही थी। शूटिंग के बीच खाली समय में राज कपूर ने हमे बताया था कि वो सत्यम शिवम सुंदरम जैसी किसी मूवी की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
खुद को किया चैलेंज
जीनत ने आगे कहा कि जब मैंने ये सुना तो मुझे इसमें दिलचस्पी जगी, लेकिन राज कपूर ने मुझे कभी मूवी के किरदार रूपा के रूप में इमेजिन ही नहीं किया। मैंने कई बार उन्हें हिंट भी दी। मैं पहले से ही एक स्टार थी और मुझे मूवी में कास्ट ना करने की उनकी रुचि ने परेशान कर दिया। राज कपूर अक्सर आरके स्टूडियो के मैदान में बने ‘द कॉटेज’ सेट पर अपना समय बिताते थे।
कैसे मिला रोल?
एक्ट्रेस ने आगे बताया कि शूटिंग से जल्दी निपटाकर मैंने अपने ड्रेसिंग रूम में जाकर रूपा का गेटअप लिया और रूपा की तरह घाघरा-चोली पहनकर मैं उनके स्टूडियो पहुंच गई। साथ ही मैंने अपने चेहरे पर टिशू पेपर गोंद से चिपका लिया था। वहां सब चौंक गए और सबने देखा कि मैं क्या कर रही हूं। इसके बाद जब राज कपूर ने मुझे देखा तो उन्हें मुझमें रूपा नजर आई जैसी उनके किरदार में थी। इसके बाद जो हुआ वो सबके सामने है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
मूवी में कौन-कौन?
अब जीनत अमान के इस किस्से से तो साफ है कि राज कपूर कभी भी अपनी मूवी में अपने किरदारों के साथ भेदभाव नहीं करते थे। वहीं बता दें ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में जीनत अमान के साथ-साथ शशि कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं बॉक्स ऑफिस पर ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
यह भी पढ़ें: Pati, Patni aur Panga में दिखेंगे कौन-कौन से कपल? शो के होस्ट भी हुए रिवील