Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Traitors में चमके ये 3 इंफ्लुएंसर्स कौन? जिन्होंने शो में बड़े-बड़े सेलेब्स को भी छोड़ा पीछे

The Traitors: करण जौहर के रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किन तीन इंफ्लुएंसर्स की बात कर रहे हैं?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

The Traitors: करण जौहर का शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो में बाकी शोज के मुकाबले अलग कॉन्सेप्ट देखने को मिल रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर ये शो छाया हुआ है। इस शो में सेलेब्स के साथ-साथ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी कंधे से कंधे मिलाकर गेम में प्लानिंग और प्लॉटिंग करते नजर आ रहे हैं। अभी तक 3 ही एपिसोड्स टेलीकास्ट किए गए हैं, जिनमें साफ पता चल रहा है कि गेम में तीन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ऐसे हैं जो जैस्मिन भासिन, उर्फी जावेद, रफ्तार, महीप कपूर, अंशुला कपूर और सुधांशु पांडे जैसे सितारों को कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर ये तीन सितारे कौन हैं?

यह भी पढ़ें: ’12 दिन की शूटिंग मानसिक चुनौती…’, The Traitors को Jasmin Bhasin ने क्यों कहा मुश्किल?

---विज्ञापन---

Apoorva Makhija

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा इस शो की मास्टरमाइंड बन गई हैं। उन्होंने अपने दिमाग से राज कुंद्रा को ट्रेटर साबित कर उनको शो से आउट कर दिया। वहीं अपूर्वा सोशल मीडिया पर स्टार हैं। हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद’ में उनके नाम को खूब उछाला गया था। जिसके बाद उन पर एफआईआर भी दर्ज हुई थीं। अपूर्वा शो में भी अपने बगावती नेचर की वजह सुर्खियों में हैं।

---विज्ञापन---

Sufi Motiwala

सोशल मीडिया का दूसरा सितारा जो ‘द ट्रेटर्स’ में सेलेब्स को टक्कर दे रहा है वो सूफी मूतीवाला ही है। शो में वो बेबाकी से अपने व्यूज दूसरों के सामने रखते नजर आते हैं। वहीं वो भी स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। बता दें सूफी मोतीवाला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर वो सेलेब्स के आउटफिट्स को जज करना और रेटिंग देने के लिए मशहूर हैं।

---विज्ञापन---

Purav Jha

यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर पूरव झा भी शो के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में हैं। शो में उनकी काबिलियत को देखते हुए उन्हें करण जौहर ने ट्रेटर बनाया हुआ है। वहीं अभी तक बाकी के कंटेस्टेंट उन्हें पहचानने में नाकामयाब रहे हैं। पूरव शो में अच्छे से गेम खेलते नजर आ रहे हैं। चाहे माइंड गेम हो या फिर फिजिकल गेम पूरव बखूबी से खेल रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी ऑडियंस उन्हें शो में काफी पसंद कर रही है। पूरव को शो में देखकर लग रहा है कि वो इसी शो के लिए बने हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Pati, Patni aur Panga में दिखेंगे कौन-कौन से कपल? शो के होस्ट भी हुए रिवील

First published on: Jun 19, 2025 10:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola